पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maalik Day 3 Box Office: रविवार को 'मालिक' ने छापे नोट, तीसरे दिन इतना रहा राजकुमार राव की फिल्म का कलेक्शन

Sun, 13 Jul 2025 08:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 13 Jul 2025 08:27 PM IST
सार

Maalik Box Office Collection Day 3: फिल्म 'मालिक' की रिलीज को आज रविवार को तीन दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं वीकएंड पर फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Maalik Box Office Collection Day 3: Rajkummar Rao Prosenjit Chatterjee Manushi Chhillar film Earning On Sunday
फिल्म 'मालिक' - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'मालिक' शुक्रवार 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ धीमी की। हालांकि, दूसरे दिन इसके कलेक्शन में इजाफा देखा गया। अब आज रविवार को तीसरे दिन फिल्म को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिली है? जानते हैं...

Maalik Box Office Collection Day 3: Rajkummar Rao Prosenjit Chatterjee Manushi Chhillar film Earning On Sunday
मालिक - फोटो : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत रही सुस्त

राजकुमार राव, मानुषी छिल्लर, अंशुमान पुष्कर, सौरभ शुक्ला, प्रोसेनजीत चटर्जी और हुमा कुरैशी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'मालिक' ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन में इजाफा दर्ज हुआ और कलेक्शन करीब 5.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं, खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक रविवार को तीसरे दिन इस फिल्म ने 4.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
 
Maalik Box Office Collection Day 3: Rajkummar Rao Prosenjit Chatterjee Manushi Chhillar film Earning On Sunday
मालिक - फोटो : एक्स

वीकएंड में किया अच्छा प्रदर्शन
इस फिल्म का तीन दिनों का टोटल कलेक्शन 13.3 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 'मालिक' को 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत में बनाया गया है। उस हिसाब से ओपनिंग डे का कलेक्शन औसत से भी कम रहा। मगर, वीकएंड में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन जुटा लिया है। इसकी असली परीक्षा चौथे दिन यानी कल सोमवार से शुरू होगी। देखना होगा कि वीकडेज में यह फिल्म कितने दर्शक बटोरती है।

Tum Bin Turns 24: 'तुम बिन' के 24 साल हुए पूरे, अनुभव सिन्हा ने लिखा भावुक नोट; 'हिट और फ्लॉप क्या होता है'

विज्ञापन
विज्ञापन
Maalik Box Office Collection Day 3: Rajkummar Rao Prosenjit Chatterjee Manushi Chhillar film Earning On Sunday
मालिक - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड फिल्म बनी 'मालिक' के लिए चुनौती
फिल्म 'मालिक' के साथ ही शुक्रवार को विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की 'आंखों की गुस्ताखियां' भी रिलीज हुई। हालांकि, 'मालिक' ने इस फिल्म को तो धूल चटा दी, मगर असली चुनौती हॉलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' साबित हुई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'सुपरमैन' जमकर कमाई कर रही है।

विज्ञापन
Maalik Box Office Collection Day 3: Rajkummar Rao Prosenjit Chatterjee Manushi Chhillar film Earning On Sunday
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कमजोर कड़ी साबित हुई कहानी
फिल्म ‘मालिक’ में  कहानी राजकुमार राव के ईर्द-गिर्द घूमती है। उनका अभिनय भी दर्शकों को पसंद आया है। मगर, फिल्म की कहानी इसकी कमजोर कड़ी साबित हुई है। एक्टर एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं, मगर फीकी कहानी के आगे वह बेअसर साबित हुआ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed