Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
madalsa sharma chakraborty interaction about her upcoming projects celebrates her pre birthday celebration
{"_id":"66f2b3f9f23b1a52450a7062","slug":"madalsa-sharma-chakraborty-interaction-about-her-upcoming-projects-celebrates-her-pre-birthday-celebration-2024-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madalsa Sharma: मदालसा शर्मा ने मनाया अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, बोलीं- नए विकल्प तलाश रही हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Madalsa Sharma: मदालसा शर्मा ने मनाया अपना प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, बोलीं- नए विकल्प तलाश रही हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:16 PM IST
सार
मदालसा शर्मा टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टीवी शोज के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। टीवी का नंबर वन शो अनुपमा छोड़ने के बाद मदालसा ने इंटरव्यू के दौरान कई बातों का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने अपना प्री-बर्थ डे सेलिबेशन मनाया। मदालसा ने टीवी का प्रसिद्ध शो अनुपमा इसलिए छोड़ा क्योंकि अब वह नए तरह के किरदार करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह रियलिटी शोज के अलावा आने वाले समय में बॉलीवुड और ओटीटी पर भी काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मदालसा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मदालसा शर्मा टीवी की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टीवी शोज के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। टीवी का नंबर वन शो अनुपमा छोड़ने के बाद मदालसा ने इंटरव्यू के दौरान कई बातों का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने केक काटकर अपना प्री-बर्थडे सेलिबेशन मनाया। मदालसा ने टीवी का प्रसिद्ध शो अनुपमा इसलिए छोड़ा क्योंकि अब वह नए तरह के किरदार करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह रियलिटी शोज के अलावा आने वाले समय में बॉलीवुड और ओटीटी पर भी काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
2 of 6
मदालसा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
अनुपमा शो छोड़ चुकीं मदालसा अब नए तरह के रोल तलाश रही हैं। उन्होंने अनुपमा में अपने किरदार काव्या को लेकर भी कई बातें कहीं। मदालसा ने कहा, '' अनुपमा शो में काव्या को जरूर मिस किया जाएगा क्योंकि दर्शकों ने काव्या को अपनी जिंदगी से कनेक्ट किया है।'' काव्या के किरदार को लेकर मदालसा ने आगे कहा, ''चार साल तक ये शो चला है, नंबर वन पर यह शो अभी भी बरकरार है, जो प्यार लोगों से मुझे मिला है, जो प्यार इस शो के जरिए मुझे मिला है, वह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।''
3 of 6
मदालसा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
अनुपमा को लेकर मदालसा ने कहा, ''शो का नाम अनुपमा है, तो एक ही किरदार की वजह से शो नहीं चल रहा है। अगर कुछ यह सोचते हैं, तो यह उनकी गलतफहमी है। जो इस शो के निर्माता, निर्देशक और राइटर्स हैं, ये उन सभी की मेहनत है। वहीं चीज दर्शकों को पसंद भी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मदालसा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
जब मदालसा से पूछा कि अनुपमा शो के सेट पर उनका सबसे पसंदीदा कौन है तो इस पर मदालसा ने कहा, ''सेट पर मेरे सबसे पसंदीदा हैं बाबूजी, बाबूजी को मैं बाबूजान बुलाती हूं। मेरा और बाबूजान का मेंटल लेवल एक जैसा है। हम दोनों एक दूसरे के हाव-भाव देखकर जान जाते हैं कि हम दोनों के मन में क्या चल रहा है। हम दोनों का एक क्यूट रिलेशनशिप है। वो मुझे अपनी पोती कहते हैं। बाबूजी की वाइफ भी बहुत स्वीट हैं। शो में मेरी परॉर्मेंस के बाद बाबूजान हमेशा बताते थे कि मेरा अभिनय कैसा रहा।''
विज्ञापन
5 of 6
मदालसा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो मुंबई
जब मदालसा से पूछा कि वह लाइफ में किस तरह का रोल करना चाहती हैं। इस पर मदालसा ने कहा, 'मैं नए ऑप्शन तलाश रही हूं। मैं एक एक्टर हूं, जब भी मुझे कोई रोल करने के लिए अपने दिल से सहमती मिलेगी तो मैं वह किरदार जरूर निभाऊंगी। मैं हर तरह के किरदार निभाना चाहूंगी।'' फिल्मों को लेकर मदालसा ने कहा, ''बॉलीवुड और ओटीटी करने के लिए बेहद उत्साहित हूं, जब मौका मिलेगा तो जरूर बताऊंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।