Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mahamandaleshwar Mamta Kulkarni reveals if she will come back in films says I cant even imagine to do acting
{"_id":"6795ba0e3e88a771df045e5e","slug":"mahamandaleshwar-mamta-kulkarni-reveals-if-she-will-come-back-in-films-says-i-cant-even-imagine-to-do-acting-2025-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mamta Kulkarni: फिर फिल्मों में काम करेंगी ममता कुलकर्णी? महामंडलेश्वर बनीं पूर्व अभिनेत्री ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mamta Kulkarni: फिर फिल्मों में काम करेंगी ममता कुलकर्णी? महामंडलेश्वर बनीं पूर्व अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 26 Jan 2025 09:59 AM IST
सार
हाल ही में महामंडलेश्वर बनीं पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह अब इसके बारे में सोच भी नहीं सकतीं।
विज्ञापन
1 of 5
ममता कुलकर्णी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बारे में खुलकर बात की है और बताया है कि क्या वह फिर से उसी रास्ते पर चलेंगी? हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में इस बारे में बात करते हुए ममता ने कहा कि किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनना 'ओलंपिक पदक' जैसा है। हाल ही में महाकुंभ के दौरान ममता को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया था।
2 of 5
ममता कुलकर्णी
- फोटो : पीटीआई
फिल्मी दुनिया में वापस आएंगी ममता?
मनोरंजन जगत का फिर से हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए ममता ने कहा, 'मैं फिर से फिल्मों में काम करने की कल्पना भी नहीं कर सकती। मेरे लिए अब यह बिल्कुल असंभव है। किन्नर अखाड़े के लोग भगवान शिव और देवी पार्वती के अर्धनारीश्वर अवतार का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे अखाड़े का महामंडलेश्वर बनना मेरे लिए 23 साल की साधना के बाद ओलंपिक पदक की तरह है। देवी आदिशक्ति के आशीर्वाद से ही मुझे यह सम्मान मिला है। मैंने किन्नर अखाड़े का हिस्सा बनना इसलिए चुना, क्योंकि यह स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करता है। यहां कोई प्रतिबंध नहीं है।'
3 of 5
ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में आकर संन्यास दीक्षा ली
- फोटो : PTI
अपने फिल्मी करियर पर क्या बोलीं ममता
उन्होंने मनोरंजन जगत में बिताए अपने वर्षों और हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों के साथ काम करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'आपको जीवन में मनोरंजन सहित हर चीज की जरूरत होती है। आपको अपनी जरूरतों को स्वीकार करना चाहिए, लेकिन आध्यात्मिकता ऐसी चीज है, जिसे आप केवल भाग्य से ही प्राप्त कर सकते हैं। सिद्धार्थ (राजकुमार सिद्धार्थ गौतम जो भगवान बुद्ध बन गए) ने अपने जीवन में सब कुछ देखा और फिर बदलाव का फैसला किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ममता कुलकर्णी
- फोटो : पीटीआई
हाल ही में बनीं महामंडलेश्वर
इससे पहले शुक्रवार को ममता ने प्रयागराज के संगम घाट पर पिंडदान किया था। एएनआई से बात करते हुए पूर्व अभिनेत्री ने कहा था, 'यह महादेव, महा काली का आदेश था। यह मेरे गुरु का आदेश था। उन्होंने इस दिन को चुना। मैंने कुछ नहीं किया।' इससे पहले दिन में किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने घोषणा की कि ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर के रूप में आध्यात्मिक भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
5 of 5
ममता कुलकर्णी
- फोटो : पीटीआई
ममता का फिल्मी करियर
ममता ने 1990 के दशक में 'करण अर्जुन' और 'बाजी' जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय से लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने अपने करियर में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान सहित कई सितारों के साथ काम किया है। हालांकि, 2000 के दशक की शुरुआत में ममता ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और विदेश चली गईं, जहां उन्होंने लाइमलाइट से दूर अपना जीवन बिताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।