फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharaj Postponed: नेटफ्लिक्स पर आज नहीं रिलीज होगी आमिर के बेटे की पहली फिल्म, प्रेस शो के बाद रिव्यू पर रोक

Fri, 14 Jun 2024 09:32 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 14 Jun 2024 09:32 AM IST
सार

देश के तमाम हिंदू संगठनों की तरफ से चलाए जा रहे अभियानों का असर ये हुआ है कि कानून के पन्नों में दर्ज इस ‘महाराज लिबेल केस’ पर बनी फिल्म ‘महाराज’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Maharaj Movie not releasing today on Netflix India Junaid Khan Jaideep Ahlawat Shalini Pandey Sharvari Wagh
महाराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोहनदास करमचंद गांधी के जन्म के सात साल पहले की ये घटना है। जी हां, साल 1862 की। कानून के पुराने विद्यार्थियों से बात करेंगे तो वे बरसों पहले तक पाठ्यक्रम में शामिल रहे ‘महाराज लिबेल केस’ के बारे में विस्तार से बता सकते हैं। किसी हिंदुस्तानी पत्रकार के खिलाफ दर्ज किया गया ये पहला मानहानि केस भी हो सकता है। मामला धर्म से जुड़ा है, इसलिए संवेदनशील है। और, देश के तमाम हिंदू संगठनों की तरफ से चलाए जा रहे अभियानों का असर ये हुआ है कि कानून के पन्नों में दर्ज इस ‘महाराज लिबेल केस’ पर बनी फिल्म ‘महाराज’ आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं हो रही है।

Maharaj Movie not releasing today on Netflix India Junaid Khan Jaideep Ahlawat Shalini Pandey Sharvari Wagh
आमिर खान, किरण राव, जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जेम्स बॉन्ड बने डेनियल क्रेग का इस किरदार के रूप में उनका आखिरी संवाद याद है न, ‘हिस्ट्री इजन्ट काइंड टू मेन हू प्ले गॉड!’ ये संवाद यहां इसलिए ताकि सनद रहे कि मामला फिल्मी है और धर्म से जुड़ा तो कतई नहीं है। क्योंकि, दुनिया के हर धर्म में बस इसके 10 लक्षण हैं। इन 10 निर्देशों का अपनाने वाला ही धार्मिक हो सकता है, ‘धृति: क्षमा दमोस्तेयं शौचम् इन्द्रिय निग्रह। धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्म लक्षण।।’ बापू के ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाने से बरसों पहले गुजरात के एक युवक को समझ आया कि वैष्णव होना क्या है? और, क्यों सनातन संस्कृति को मानने वाले हर धार्मिक व्यक्ति का कृतित्व क्षत्रिय होने का और उद्देश्य शू्द्र बन जाने का ही होना चाहिए।

Maharaj Movie not releasing today on Netflix India Junaid Khan Jaideep Ahlawat Shalini Pandey Sharvari Wagh
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सौरभ शाह की लिखी पुस्तक ‘महाराज’ पर आधारित इसी नाम की फिल्म को लेकर सरगर्मियां काफी दिनों से चलती रही हैं। ये फिल्म बनी तो बड़े परदे के लिए ही थी, लेकिन फिल्म बनकर पूरी तैयार हुई तो इसे बनाने वाली कंपनी यशराज फिल्म्स और फिल्म से कैमरे के सामने अपना डेब्यू कर रहे जुनैद खान के पिता आमिर खान ने इस फिल्म को जब समग्र रूप से देखा तो दोनों ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज न करने का फैसला लिया। फिल्म में जुनैद खान ने एक वैष्णव करसन दास का किरदार किया है जो इलाके के सबसे बड़े मठ के महाराज को उनकी करतूतों के चलते अदालत में घसीट लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharaj Movie not releasing today on Netflix India Junaid Khan Jaideep Ahlawat Shalini Pandey Sharvari Wagh
महाराज पोस्टर, नेटफ्लिक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संयोग ही है कि जिस दिन आमिर खान के बेटे जुनैद की पहली फिल्म ‘महाराज’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी थी, उसी दिन साउथ सिनेमा की एक फिल्म ‘महाराजा’ के नाम से अभिनेता विजय सेतुपति का टिकट खिड़की पर इम्तिहान लेने को तैयार हो रही है। विजय सेतुपति ने आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में उस समय काम करने से मना कर दिया था, जब उनकी फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था और अपनी फिल्म की लोकेशन तलाशने आमिर तुर्की हो आए थे।

विज्ञापन
Maharaj Movie not releasing today on Netflix India Junaid Khan Jaideep Ahlawat Shalini Pandey Sharvari Wagh
नेटफ्लिक्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर के बेटे जुनैद की एक और फिल्म अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ शुरू हो चुकी है और उसके गाने भी आमिर अनौपचारिक मुलाकातों में लोगों को सुनाते रहे हैं। फिल्म ‘महाराज’ के प्रेस शोज बीते दिन यशराज फिल्म्स स्टूडियोज में बने थियेटर में हुए थे और मुंबई के तमाम फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को देखा भी था। फिल्म के रिव्यू लिखने पर शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे तक की रोक थी लेकिन अब इन रिव्यू का प्रकाशन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में पूछने पर यशराज फिल्म्स की प्रवक्ता ने बताया कि फिल्म ‘महाराज’ 14 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी। 

Kill Movie: 'किल' के ट्रेलर लॉन्च पर लगा सितारों का मेला, लक्ष्य लालवानी बोले- सपना पूरा होने में लग गए नौ साल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed