{"_id":"688f9ff03ed3d55e210fa67f","slug":"mahavatar-narsimha-and-vijay-deverakonda-film-kingdom-box-office-collection-sunday-total-earning-2025-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahavatar Narsimha-Kingdom: रविवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई में जबरदस्त उछाल, ‘किंगडम’ का घटा कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahavatar Narsimha-Kingdom: रविवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई में जबरदस्त उछाल, ‘किंगडम’ का घटा कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:14 PM IST
सार
Movie Mahavatar Narsimha And Kingdom Box Office Collection: ‘महावतार नरसिम्हा’ को वीकएंड का फायदा मिला है, इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। वहीं विजय देवरकोंडा की दक्षिण भारतीय फिल्म ‘किंगडम’ की कमाई धीमी रही। जानिए, इन दोनों फिल्मों का रविवार को कितना कलेक्शन रहा?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ और 'किंगडम'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रविवार को भारतीय सिनेमाघरों में ‘सैयारा’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी बॉलीवुड मसाला फिल्में लगी हैं। विजय देवरकोंडा की तेलुगु फिल्म ‘किंगडम’ भी मौजूद है। इसके बावजूद एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने कलेक्शन के मामले में बाजी मारी ली है। जानिए, रविवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘किंगडम’ का कलेक्शन क्या रहा?
2 of 5
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 10वें दिन 23.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कुल कमाई भी 91.35 करोड़ रुपये हो चुकी है। महज 4 करोड़ रुपये में बनीं यह फिल्म 2 दिन ही अपना बजट वसूल करने में कामयाब हो गई थी। जल्द ही यह फिल्म 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाएगी।
3 of 5
'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है माइथोलॉजिकल फिल्म की कहानी
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह या नरसिंह की कहानी दिखाया गया है। अपने भक्त बालक प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु अवतार लेते हैं, इसी लीला को फिल्म में दिखाया गया है। वह हिरण्यकश्यप नामक राक्षस का वध करते हैं, उसके पापों से धरती को मुक्त करते हैं।
फिल्म ‘किंगडम’ का चौथे दिन का कलेक्शन
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ को आज सिनेमाघरों में चौथा दिन है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने आज रविवार को यानी चौथे दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शनिवार को इस फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ‘किंगडम’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 40.50 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'किंगडम'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फर्ज और रिश्तों के टकराव की कहानी है ‘किंगडम’
विजय देवरकोंडा की तेलुगु फिल्म ‘किंगडम’ को गौथम तिन्ननुरी ने निर्देशित किया है। इसमें विजय ने एक पुलिस वाले का रोल किया है, जो अलग-अलग मिशन को अंजाम देता है। अब वह ऐसे मिशन का हिस्सा है, जिसमें उसका सामना अपने ही भाई से होने वाला है। फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।