Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mallika Sherawat feeling uncomfortable while shooting bold scenes with Emraan Hashmi in Murder as per report
{"_id":"6708a4ce2dc66897800ec81c","slug":"mallika-sherawat-feeling-uncomfortable-while-shooting-bold-scenes-with-emraan-hashmi-in-murder-as-per-report-2024-10-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mallika Sherawat: मर्डर में इमरान के साथ बोल्ड सीन के बारे में मल्लिका शेरावत ने की खुलकर बात, बोलीं- सभी..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mallika Sherawat: मर्डर में इमरान के साथ बोल्ड सीन के बारे में मल्लिका शेरावत ने की खुलकर बात, बोलीं- सभी..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:39 AM IST
सार
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अपनी वापसी के लिए तैयार होने के साथ ही मल्लिका फिल्म उद्योग में अपने शुरुआती दिनों को याद किया, जब उन्होंने निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म मर्डर की थी। हाल ही में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने स्वीकार किया कि फिल्म मर्डर में बोल्ड दृश्यों को फिल्माते समय उन्हें कुछ काफी असहजता महसूस हुई थी, लेकिन उन्होंने बताया कि महेश भट्ट और इमरान हाशमी ने उन्हें सहज महसूस कराने में काफी मदद की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी वापसी के साथ ही मल्लिका फिल्म उद्योग में अपने शुरुआती दिनों को याद किया, जब उन्होंने निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म मर्डर की थी। हाल ही में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने स्वीकार किया कि फिल्म मर्डर में बोल्ड दृश्यों को फिल्माते समय उन्हें कुछ काफी असहजता महसूस हुई थी, लेकिन उन्होंने बताया कि महेश भट्ट और इमरान हाशमी ने उन्हें सहज महसूस कराने में काफी मदद की थी।
फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म मर्डर में मल्लिका शेरावत के साथ इमरान हाशमी की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। लेकिन सबसे ज्यादा उस समय और आज भी चर्चा में रहता है दोनों के बीच फिल्माए गए बोल्ड सीन। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में मल्लिका ने कहा कि फिल्मों में बोल्ड सीन के वक्त कोई भी असहज महसूस करेगा, लेकिन महेश भट्ट और इमरान दोनों ने उसे सहज महसूस कराया और सभी लड़कियां सेट पर बहुत सुरक्षित महसूस करती थीं।
मल्लिका ने बताया कि महेश भट्ट की फिल्म मर्डर के सेट पर काम करते वक्त उन्हें हमेशा सुरक्षित और सशक्त महसूस होता था। मर्डर में बोल्ड और इंटेंस सीन फिल्माने के अपने अनुभव को याद करते हुए मल्लिका ने महेश और फिल्म में उनके सह-कलाकार इमरान हाशमी द्वारा बनाए गए साकारत्मक माहौल की तारीफ की, जिसकी वजह से वह फिल्म के सेट पर सहज महसूस करती थीं।
मल्लिका ने कहा, "महेश भट्ट की फिल्मों के सेट पर सभी लड़कियां बहुत सुरक्षित हैं। मर्डर में बोल्ड सीन करते समय भी मुझे बहुत सुरक्षित महसूस हुआ। बेशक, यूनिट के बहुत से लोगों के होने की वजह से थोड़ा असहज महसूस होता है। लेकिन भट्ट साहब और इमरान हाशमी दोनों ने मुझे बहुत सहज महसूस कराया। इमरान एक सज्जन इंसान हैं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।