Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Manish Malhotra directorial Bun Tikki actress Zeenat Aman recalls shooting Daku Hasina in her third trimester
{"_id":"66911db17cdeb260d5081ff5","slug":"manish-malhotra-directorial-bun-tikki-actress-zeenat-aman-recalls-shooting-daku-hasina-in-her-third-trimester-2024-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zeenat Aman: 'डाकू हसीना' फिल्म के दौरान प्रेंग्नेंट थीं जीनत अमान, पेट छिपा कर की गई थी शूटिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Zeenat Aman: 'डाकू हसीना' फिल्म के दौरान प्रेंग्नेंट थीं जीनत अमान, पेट छिपा कर की गई थी शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:43 PM IST
सार
हाल में ही अभिनेत्री ने अपनी फिल्म 'डाकू हसीना' को लेकर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने दिलचस्प अनुभवों को साझा किया है।
जीनत अमान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं, जो अपने समय की व्यस्ततम अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'डॉन' और 'कुर्बानी' जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अदाकारी से तारीफें बटोरी हैं। इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उन्हें पसंद करने वाले फैंस भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल में ही अभिनेत्री ने अपनी फिल्म 'डाकू हसीना' को लेकर एक पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने दिलचस्प अनुभवों को साझा किया है।
Trending Videos
2 of 4
डाकू हसीना का पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ thezeenataman
अभिनेत्री ने इस फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा की यह उनकी उन आखिरी फिल्मों में से एक थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से लंबा ब्रेक ले लिया था। उन्होंने लिखा, " फिल्मों से लंबा ब्रेक लेने से पहले ये मेरी आखिरी फिल्मों में से एक थी। फिल्म के शुरुआती दिनों की शूटिंग के दौरान ही मैं गर्भवती हो गई थी। फिल्म की शूटिंग समाप्त होने तक मेरी तीसरी तिमाही आ चुकी थी। मेरा शरीर पतला हुआ करता था, जो उन दिनों स्वाभाविक रूप से फूल गया था, इसलिए मेरे निकले पेट को छिपाने के लिए फिल्म की टीम ने कई रचनात्मक शॉट्स लिए थे।"
जानिए अक्षय कुमार ने एक साल में चार फिल्में करने पर क्या कुछ कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
जीनत अमान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसमें आगे उन्होंने लिखा कि उनकी मुख्य चिंता पेट में पल रहे अपने बच्चे की सुरक्षी की थी। हालांकि, सौभाग्य से बिना किसा दुर्घटना के वो सारे दृश्य शूट कर लिए गए। आगे जोड़ते हुए अभिनेत्री ने लिखा है कि उन्हें ध्यान नहीं था कि इस फिल्म में उनके बच्चों के पिता मजहर की भी एक विशेष भूमिका थी। वह इस फिल्म में एक कव्वाली में नजर आए थे, जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा था कि उन्हें इसका बिलकुल भी ध्यान नहीं था। वह इस बात को पूरी तरह से भूल गई थीं।
जीनत ने लिखा कि यह फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी और उस समय के माहौल के अनुरूप थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन तो नहीं किया, लेकिन उनके लिए ये पोस्टर पुरानी यादों का एक जखीरा है, जो वह लोगों के साथ साझा करना चाहती थीं। अभिनेत्री ने अफसोस जताते हुए लिखा कि काश वो इस फिल्म की और ऐसी तस्वीरें खोज पातीं, क्योंकि इस फिल्म में उनका लुक काफी अच्छा था। बात करें अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की तो, उन्होंने हाल में ही अपने आगामी प्रोजेक्ट 'बन टिक्की' को पूरा कर लिया है। इसका निर्देशन मशहूर फैशन डिजाइनर और अब निर्देशन में कदम रख रहे मनीष मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और अभय देओल भी नजर आएंगे।
Sardar 2: मुहूर्त पूजा के साथ कार्ति-पीएस मिथ्रन की 'सरदार 2' का प्रोडक्शन शुरू, इस दिन करेंगे फिल्म की शूटिंग
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।