फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manisha Koirala: मनीषा ने 'सौदागर' से की थी फिल्मी करियर की शुरुआत, 'हीरामंडी' से किया ओटीटी डेब्यू

Fri, 16 Aug 2024 08:34 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 16 Aug 2024 08:34 AM IST
सार

मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त, 1970 में नेपाल में हुआ था। मनीषा बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। आज मनीषा अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
 
विज्ञापन
Manisha Koirala celebrates 54 birthday on 16 august films OTT debut sanjay leela bhansali heeramandi actress
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala

संजय की पहली फिल्म 'खामोशी' में क्यों किया था काम
सलमान खान के साथ फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' मनीषा कोइराला ने इसलिए की थी क्योंकि यह संजय लीला भंसाली की पहली निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में सलमान खान के अलावा नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 'खामोशी' उस समय की सबसे बेहतरीन म्यूजिकल ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के गाने चार्ट बस्टर में टॉप नंबर पर रहे थे और  फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त क्रेज था। 
Manisha Koirala celebrates 54 birthday on 16 august films OTT debut sanjay leela bhansali heeramandi actress
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
संजय की ओटीटी सीरीज 'हीरामंडी' में किया काम
कैंसर की जंग के बाद मनीषा काफी सालों तक फिल्मों से दूर रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में मनीषा ने बताया था कि जब संजय लीला भंसाल अपनी पहली फिल्म खामोशी बना रहे थे तो उन्होंने नेपाल से मनीषा को स्पेशली इसलिए मुंबई आने को कहा और उनके साथ अपने करियर की पहली फिल्म बनाई। उसके बाद जब संजय लीला भंसाली ने पहली बार अपना ओटीटी डेब्यू किया तो उस वक्त भी संजय ने मनीषा को नेपाल से बुलाया और बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरामांडी' का निर्देशन किया। अब जल्द ही मनीषा 'हीरामंडी 2' में नजर आएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala celebrates 54 birthday on 16 august films OTT debut sanjay leela bhansali heeramandi actress
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
मनीषा की शादी
मनीषा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। मनीषा ने साल 2010 में नेपाली व्यवसायी सम्राट दहल से शादी की, लेकिन दोनों की शादी कुछ खास चली नहीं। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में तलाक ले लिया। तभी से मनीषा कोइराला ने अपने अभिनय करियर और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया है। 
विज्ञापन
Manisha Koirala celebrates 54 birthday on 16 august films OTT debut sanjay leela bhansali heeramandi actress
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala
कैंसर से जंग
एक समय ऐसा भी था जब मनीषा को जानलेवा बिमारी कैंसर से झूझना पड़ा था। कैंसर से अपनी जंग की कहानी मनीषा अक्सर सुनाती आई हैं, ताकि इस बिमारी से कोई भी आम व्यक्ति कभी हार ना माने। उन्होंने इस बीमारी के साथ अपने अनुभवों के बारे में एक किताब भी लिखी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed