फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड के ‘छोटे नवाब’ हैं सैफ अली खान, नेट वर्थ और कारों का कलेक्शन उड़ा देगा होश

Fri, 16 Aug 2024 08:34 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 16 Aug 2024 08:34 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday special age carrier movies car collection and net worth
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ अली खान हिंदी सिनेमा के वो सितारे हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं। उन्हें छोटे नवाब के नाम से भी जाना जाता है। सैफ अली खान पटौदी खानदान के चिराग है। सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को हुआ। सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं मां शर्मिला टैगोर हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे। नवाबों के खानदान में पैदा होने के बाद सैफ ने अभिनय को अपने करियर के रूप में चुना। 


 
Saif Ali Khan Birthday special age carrier movies car collection and net worth
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
सैफ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यश चोपड़ा के बैनर के तले बनी फिल्म 'परंपरा' से की थी, लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ये दिल्लगी' और एक्शन फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' से सैफ को पहचान मिली। अभिनेता ने जब सफलता की सीढ़ियां चढ़नी शुरू की तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते ही गए। 
John Abraham: सादा जीवन जीने वाले 'वेदा' स्टार की नेटवर्थ उड़ा देगी होश, ब्रेड पिट के पड़ोसी हैं जॉन अब्राहम



 
Saif Ali Khan Birthday special age carrier movies car collection and net worth
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
सैफ अली खान का पूरा परिवार सिनेमा की दुनिया से जुड़ा हुआ है। सैफ की मां शर्मिला टैगोर हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री, उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर खान भी सिनेमा की दुनिया का सितारा हैं। अभिनेता की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उनकी बहन सोहा अली खान भी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। इस तरह से उनका पूरा परिवार ही सिनेमा की दुनिया का हिस्सा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday special age carrier movies car collection and net worth
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
सैफ की गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं में होती है। वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। फिल्मों की दुनिया के साथ-साथ नवाबों के खानदान से होने की वजह से  उन्हें ‘छोटे नवाब’ कहकर भी लोग बुलाते हैं। सैफ गाड़ियों के शौकीन हैं, उनकी कार कलेक्शन शानदार है। करोड़ों की कीमत वाली उनकी कारों का कलेक्शन देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ की कुल नेटवर्थ लगभग 150 मिलियन डॉलर यानी 1200 करोड़ रुपये के आस-पास है। खबरों के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति की कीमत 5000 करोड़ के आस-पास है।

 
विज्ञापन
Saif Ali Khan Birthday special age carrier movies car collection and net worth
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
सैफ अली खान ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। अभिनेता ने अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। सैफ ने अपने 30 साल लंबे फिल्मी करियर में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘आरजू’, ‘कच्चे धागे’, ‘सलाम नमस्ते’, ‘हम तुम’, ‘लव आज कल’, ‘ओमकारा’, ‘गो गोआ गॉन’, ‘कल हो न हो’, ‘परणीता’, ‘रेस’, ‘टशन’ और ‘तान्हाजी' जैसी कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली।
Khel Khel Mein Public Review: खिलाड़ी की फिल्म देखकर खुश हुए दर्शक, बोले-'फर्स्ट हाफ, सेकेंड हाफ दोनों मस्त'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed