{"_id":"698601f1a3cd7891010bfa32","slug":"mardaani-3-vs-border-box-office-collection-on-friday-total-earning-of-bollywood-film-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन 'मर्दानी 3' का घटा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 300 करोड़ क्लब पर 'बॉर्डर 2' की निगाहें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
आठवें दिन 'मर्दानी 3' का घटा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 300 करोड़ क्लब पर 'बॉर्डर 2' की निगाहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 06 Feb 2026 08:30 PM IST
सार
Mardaani 3 VS Border 2: सिनेमाघरों में नई रिलीज हुई फिल्मों के बीच 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' ने दम दिखाया है। जहां 'मर्दानी 3' का कलेक्शन घटा है वहीं 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
रानी मुखर्जी की अदाकारी वाली फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज का आज आठवां दिन है। शुरुआत में और वीकएंड पर फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह से सिनेमाघरों में फिल्म 'बॉर्डर 2' लोगों का मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म की रिलीज का आज 15वां दिन है। यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। आइए जानते हैं शुक्रवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
मर्दानी 3
- फोटो : यूट्यूब
'मर्दानी 3' का आज का कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' ने 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। आज आठवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 96 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.26 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म 'मर्दानी 3' ने 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। आज आठवें दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 96 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.26 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्दानी 3
- फोटो : यूट्यूब
'मर्दानी 3' का हर दिन का कलेक्शन
ओपनिंग डे पर 'मर्दानी 3' ने चार करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे दिन इसने 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
तीसरे दिन इसकी कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही थी।
चौथे दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन 2.6 करोड़ रुपये था।
छठे दिन इसने 2.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सातवें दिन फिल्म की कमाई 1.85 करोड़ रुपये रही थी।

'बॉर्डर 2' ट्रिब्यूट ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज का आज 15वां दिन है। फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। आज खबर लिखे जाने तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। गुरुवार को इसने 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 295.97 करोड़ रुपये हो गया है।
पहले दिन 'बॉर्डर 2' ने 30 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी।
पहले हफ्ते में इसने 224.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
दूसरे हफ्ते में इसने 70.15 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'मर्दानी 3' की स्टारकास्ट
फिल्म 'मर्दानी 3', मर्दानी सीरीज की तीसरी फिल्म है। इसके निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं। इसमें रानी मुखर्जी जानकी बोदीवाला, मल्लिका प्रसाद, इंद्रनील भट्टाचार्य, जिस्सू सेनगुप्ता और मिखाइल यावलकर हैं।
'बॉर्डर 2' की स्टारकास्ट
'बॉर्डर 2' फिल्म 'बॉर्डर' (1997) का सीक्वल है। इसके निर्देशक अनुराग सिंह हैं। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ ने अहम किरदार निभाया है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध पर आधारित है।