फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mawra Hocane: हिंदी फिल्म में फवाद खान के कमबैक विवाद पर मावरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये निर्माता का सिरदर्द है

Tue, 08 Apr 2025 06:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 08 Apr 2025 06:55 PM IST
सार

Pakistani Actors Bollywood Comeback Controversy: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान जल्द 'अबीर गुलाल' में नजर आएंगे। भारतीय फिल्म में फवाद की मौजूदगी का विरोध हो रहा है। इस पर पाकिस्तानी अदाकारा मावरा हुसैन ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Mawra Hocane reaction on Controversy Over Pakistani Actors Bollywood Comeback says It is producers headache
मावरा हुसैन, 'अबीर गुलाल' - फोटो : इंस्टाग्राम

पाकिस्तानी कलाकारों की भारतीय फिल्मों में वापसी को लेकर इन दिनों विवाद चल रहा है। यह विवाद फिल्म 'अबीर गुलाल' का टीजर रिलीज होने के बाद शुरू हुआ, जिसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर अहम रोल में हैं। कुछ जगह फिल्म का विरोध किया जा रहा है और इसकी रिलीज को बैन करने की बात कही जा रही है। फवाद खान और पाकिस्तानी कलाकारों की बॉलीवुड में वापसी पर चल रहे विवाद पर पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन ने प्रतिक्रिया दी है।

Mawra Hocane reaction on Controversy Over Pakistani Actors Bollywood Comeback says It is producers headache
मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम @mawrellous

कहा- 'मैं विरोध को पर्सनली नहीं लेती'
फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज के एलान के बाद से ही राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी मनसे भारत में इसकी रिलीज का विरोध कर रही है। वजह है इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान का होना। उनका कहना है कि वे इस फिल्म की रिलीज का विरोध करेंगे। ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में मावरा ने भारतीय फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने को लेकर हो रहे विरोध पर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस विरोध को निजी रूप से नहीं लेती हैं।

Mawra Hocane reaction on Controversy Over Pakistani Actors Bollywood Comeback says It is producers headache
मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम @mawrellous

'यह निर्माताओं का सिरदर्द है'
मावरा हुसैन को हर्षवर्धन राणे अभिनीत फिल्म 'सनम तेरी कसम' के लिए खासतौर से जाना जाता है। हाल ही में इस फिल्म की जब सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया, तो इसने जमकर कमाई की। मावरा ने कहा, 'मैं इसे निजी रूप से नहीं लेती हूं। दुनिया इसी तरह काम करती है, है न? मुझे सच में यकीन है कि अगर कुछ होना है, तो वह होगा। मैं अपने काम के आसपास होने वाले शोर को रोकती हूं। मुझे जो पसंद है, उसे करती हूं। इसलिए, इन चीजों का मुझ पर असर नहीं होता। दरअसल, हकीकत में यह प्रोड्यूसर का सिरदर्द है। दुखद है, लेकिन यह उनकी समस्या है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mawra Hocane reaction on Controversy Over Pakistani Actors Bollywood Comeback says It is producers headache
मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम @mawrellous

'मैं क्यों अपना दिमाग लगाऊं?'
मावरा हुसैन ने आगे कहा, 'अगर मैं अपना दिमाग यह सोचने में लगाऊं कि 'ओह, क्या होने वाला है', तो मैं हमेशा परेशान रहूंगी'। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने हाल के दिनों में फवाद खान से बात की है? इस पर मावरा ने कहा, 'जब मेरे को-स्टार्स अच्छा काम करते हैं, तो हम यकीनन एक-दूसरे से मिलते हैं। हम एक-दूसरे को बधाई देते हैं। मैं वास्तव में सभी के लिए शुभकामनाएं देती हूं'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Odela 2 Trailer: 'ओडेला 2' का ट्रेलर रिलीज, शिव शक्ति बन गांव वालों की रक्षा करने आईं तमन्ना भाटिया

विज्ञापन
Mawra Hocane reaction on Controversy Over Pakistani Actors Bollywood Comeback says It is producers headache
मावरा हुसैन - फोटो : इंस्टाग्राम @mawrellous

कब रिलीज होगी 'अबीर गुलाल'?
फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर मावरा ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म अच्छा करेगी। बता दें कि फिल्म 'अबीर गुलाल' 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन आरती एस. बगड़ी ने किया है। फवाद खान की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में कपूर एंड संस से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद इसी साल उन्हें धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में भी देखा गया था। करीब आठ साल बाद फवाद भारतीय फिल्म में वापसी कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Vijay: सीआरपीएफ ने संभाला अभिनेता से नेता बने विजय की सुरक्षा का जिम्मा, अभिनेता के साथ मौजूद रहेंगे आठ कमांडो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed