सब्सक्राइब करें

Metro In Dino Day 3 Box Office: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी चली 'मेट्रो इन दिनों', जानिए तीसरे दिन की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Jul 2025 09:31 PM IST
सार

Metro In Dino Day 3 Box Office Collection: इन दिनों फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' सिनेमाघरों में लगी है। यह मल्टीस्टारर फिल्म 04 जुलाई को रिलीज हुई। जानते हैं आज रविवार को इसने कैसा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Metro In Dino Day 3 Box Office Collection:  Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Pankaj Tripathi film Sunday Earning
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब

फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' 04 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हुई। सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। जानते हैं रविवार की छुट्टी में इसने कितना कारोबार किया है?

Metro In Dino Day 3 Box Office Collection:  Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Pankaj Tripathi film Sunday Earning
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब

बॉक्स ऑफिस पर रही धीमी शुरुआत
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने शुक्रवार 04 जुलाई को सिर्फ 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल शनिवार को दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा दर्ज हुआ और कमाई छह करोड़ रुपये रही। आज तीसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 

Metro In Dino Day 3 Box Office Collection:  Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Pankaj Tripathi film Sunday Earning
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब

रविवार की छुट्टी में कमाए कितने?
खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आज रविवार को तीसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है। शनिवार के मुकाबले इसकी कमाई में मामूली बढ़त दर्ज हुई है। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये हो गया है।

Box Office Collection: रविवार को 'मां'-'सितारे जमीन पर'-'F1' का कलेक्शन, जानिए बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
Metro In Dino Day 3 Box Office Collection:  Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Pankaj Tripathi film Sunday Earning
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया

बजट के मुताबिक कहां है कलेक्शन?
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' का बजट 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस हिसाब से तुलनात्मक रूप से फिल्म का यह प्रदर्शन बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में चार अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं। फिल्म की कहानी प्यार और रिश्तों पर केंद्रित है और काफी इमोशनल है।

विज्ञापन
Metro In Dino Day 3 Box Office Collection:  Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Pankaj Tripathi film Sunday Earning
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब- @tseries

क्यों नहीं कर पा रही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन?
चर्चित स्टारकास्ट, बढ़िया म्यूजिक और लव स्टोरी पर आधारित कहानी के बावजूद यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इसकी एक वजह है कि इसके साथ हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' भी 04 जुलाई को ही रिलीज हुई, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा पहले से लगीं 'सितारे जमीन पर' और फिल्म 'मां' भी दर्शकों को लुभा रही हैं। इनके बीच 'मेट्रो इन दिनों' की चाल सुस्त होती दिख रही है। कल सोमवार से इसकी असली परीक्षा शुरू होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed