{"_id":"66a6371701a6b9983d0b4f00","slug":"michael-c-hall-returning-to-the-lead-role-as-dexter-morgan-in-showtime-new-show-dexter-resurrection-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dexter: मौत की मुंह से लौट आया है आपका पसंदीदा सीरियल किलर, माइकल सी हॉल ने की 'डेक्सटर' के सीजन की घोषणा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dexter: मौत की मुंह से लौट आया है आपका पसंदीदा सीरियल किलर, माइकल सी हॉल ने की 'डेक्सटर' के सीजन की घोषणा
Sun, 28 Jul 2024 07:10 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
माइकल सी. हॉल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sho_dexter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेक्सटर के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जी हां दुनिया का सबसे पसंदीदा सीरियल किलर डेक्सटर एक बार फिर से लौट रहा है। खुद अभिनेता माइकल सी हॉल ने इसकी घोषणा सैन डिएगो में चल रहे कॉमिक-कॉन 2024 के दौरान की है। आइए आपको बताते हैं इस शो की शूटिंग कब से शुरू होगी और डेक्सटर के इस नए सीक्वल का क्या नाम होगा--
माइकल सी हॉल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sho_dexter
डेक्सटर के फैंस को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि डेक्सटर फिर से कभी अपनी दुनिया में वापस लौटेगा, लेकिन सैन डिएगो में चल रहे कॉमिक-कॉन 2024 में डेक्सटर के मेकर्स ने फैंस को एक नायाब गिफ्ट दिया है। अभिनेता माइकल सी हॉल जिन्होंने शो में डेक्सटर मॉर्गन की भूमिका को निभाया था, उन्होंने ने अपने फैंस को बताया कि जल्द ही उनका पसंदीदा शो डेक्सटर छोटे पर्दे पर लौटने वाला है।
माइकल सी हॉल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sho_dexter
डेक्सटर के मेकर्स ने खुलासा किया है कि अगले साल माइकल सी. हॉल एक बार फिर से डेक्सटर बनकर अपने नए शो 'डेक्सटर: रिजरेक्शन' में लौटेंगे। इस घोषणा के दौरान माइकल सी. हॉल भी स्टेज पर मौजूद थे। वे डेक्सटर वाले चिर-परचित अंदाज में सबके लिए डोनट्स लेकर वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
माइकल सी. हॉल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sho_dexter
डेक्सटर का साल प्रीमियर 2006 में हुआ था। इस शो में माइकल सी हॉल डेक्सटर मॉर्गन की भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने डेक्सटर में एक सीरियर किलर के किरदार को निभाया था। वे पहले ऐसे सीरियल किलर थे जिसे दर्शकों का प्यार मिला था। यह शो आठ सीजन तक चला था। डेक्सटर आज भी डार्क बेस्ट सीरियल किलर की श्रेणी में आता है। इस शो के कल्ट क्लासिक बनने के बाद 'डेक्सटर: न्यू ब्लड' 2021 का 2021 में प्रीमियर हुआ था।
विज्ञापन
माइकल सी हॉल
- फोटो : इंस्टाग्राम @sho_dexter
माइकल सी हॉल डेक्सटर के सीजन फिनाले के बाद वे शो की प्रीक्वल श्रृंखला 'डेक्सटर: ओरिजिनल सिन' में एक युवा डेक्सटर के मन की आवाज बने हैं। इस शो में पैट्रिक गिब्सन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक यह शो जनवरी 2025 में प्रसारित किया जाएगा। वहीं 'डेक्सटर: रिजरेक्शन' की शूटिंग की शुरुआत भी जनवरी 2025 में होगी। इस खबर ने डेक्सटर यूनिवर्स के दीवानों को अलग उत्साह से भर दिया है।