वर्ष 2016 में फिल्म आई थी 'मोआना'। अब इसका सीक्वल 'मोआना 2' आ रहा है। आज इस अमेरिकी एनिमेटिड म्यूजिकल फंतासी एडवेंचर फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। बता दें कि यह फिल्म का दूसरा ट्रेलर है। इससे पहले मई में भी एक ट्रेलर जारी किया जा चुका है। इस फिल्म को वॉल्ट डिज्नी एनीमेशन स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है और इसे वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा रिलीज किया जाना है। फिल्म इसी साल नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Moana 2 Trailer: एडवेंचर के लिए हो जाइए तैयार, एनिमेटिड फिल्म 'मोआना 2' का ट्रेलर जारी, इस दिन होगी रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मोआना 2' का निर्देशन डेविड डेरिक जूनियर, जेसन हैंड और डाना लेडौक्स मिलर ने किया है। वीडियो की शुरुआत मोआना और माउई के बीच फिर से मुलाकात से होती है। दोनों एक मिशन पर निकलते हैं। इसमें मोआना को अपने पूर्वजों की पुकारों का जवाब देते हुए दिखाया गया है, जो उसे अपने लोगों से फिर से जुड़ने की यात्रा पर ले जाता है। प्रशंसक हेई हेई द रोस्टर और पुआ द पिग जैसे किरदारों की वापसी देखकर खुश होंगे।
एक प्राचीन आइलैंड है। समुद्र का खूबसूरत नजारा है। माओना अपने मिशन पर है। अपनी छोटी बहन को बताती है, 'हमारे पूर्वजों ने शुरू किया, वो मुझे पूरा करना है'। माउई अपनी बहन की मदद करती है। मोआना और माउई जहां कुछ बेहतर करने निकली हैं वहां बाधाएं न आएं ऐसा कैसे हो सकता है? बाधाएं आती हैं। कई मॉन्स्टर मिलते हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर काफी रोमांचक है।
Abhishek Bachchan: नीरज चोपड़ा को गले लगाकर सुर्खियों में आए अभिषेक बच्चन, हर तरफ हो रही है तारीफ
विशाल समुद्र के बीचोंबीच मोआना एक्शन करती भी नजर आई है। बच्चों को मोआना का यह अंदाज पसंद आएगा। इसे देखते हुए दर्शक एक एडवेंचर यात्रा पर निकला हुआ महसूस करेंगे। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, भारतीय सिनेमाघरों में यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।
John Abraham: शाहरुख के अलावा अपनी फिल्में किसी को नहीं दिखाते आदित्य चोपड़ा, जॉन अब्राहम ने किया बड़ा खुलासा
फिल्म के एक्टर ड्वेन जॉनसन ने भी ट्रेलर इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'डिज्नी की 'मोआना' के साथ एक बिल्कुल नए रोमांच पर चलने के लिए तैयार हो जाइए'। ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है और वे कमेंट बॉक्स में इसे सराह रहे हैं।
Snow White Trailer: 'स्नो व्हाइट' में आमने-सामने होंगी गैल गैडोट-राचेल जेगलर, जारी होते ही छाया टीजर-ट्रेलर