Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vedaa Star John Abraham Shares Shah Rukh Khan kept him update on Pathaan progress and their strong on-set bond
{"_id":"66b6fb0edb94b5965c03b9fa","slug":"vedaa-star-john-abraham-shares-shah-rukh-khan-kept-him-update-on-pathaan-progress-and-their-strong-on-set-bond-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"John Abraham: शाहरुख के अलावा अपनी फिल्में किसी को नहीं दिखाते आदित्य चोपड़ा, जॉन अब्राहम ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
John Abraham: शाहरुख के अलावा अपनी फिल्में किसी को नहीं दिखाते आदित्य चोपड़ा, जॉन अब्राहम ने किया बड़ा खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:01 AM IST
सार
जॉन अब्राहम ने एक बातचीत में खुलासा किया कि वह अक्सर शाहरुख खान को फोन करके फिल्म के बारे में अपडेट लेते रहते थे, क्योंकि फिल्म के विकास के से जुड़ी जानकारी सिर्फ शाहरुख को ही थी।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान (पठान), जॉन अब्राहम
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वेदा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की टीम के साथ मिलकर वह जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जॉन अब्राहम इसस पहले फिल्म पठान में नजर आए थे। उन्होंने शाहरुख खान के साथ पठान में जमकर टक्कर ली। मगर ऑफ-स्क्रीन उनकी दोस्ती बिल्कुल अलग है। जॉन ने हाल ही में शाहरुख को लेकर बात की है।
2 of 5
फिल्म 'पठान'
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
जॉन अब्राहम ने एक बातचीत में खुलासा किया कि वह अक्सर शाहरुख खान को फोन करके फिल्म के बारे में अपडेट लेते रहते थे, क्योंकि फिल्म के विकास के से जुड़ी जानकारी सिर्फ शाहरुख को ही थी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित पठान 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट थी। इस फिल्म से शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर अपनी धमाकेदार वापसी की थी।
इसमें जॉन अब्राहम ने खतरनाक विलेन की भूमिका निभाई थी, जिसे रोकना पठान बने शाहरुख खान का सबसे बड़ा मकसद है। हालांकि, इस सफलता की यात्रा पर शाहरुख ने अकेले ही कड़ी नजर बनाए रखी। क्योंकि आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्में शाहरुख के अलावा किसी और को नहीं दिखाते। जॉन ने बताया, 'आदित्य चोपड़ा बहुत सख्त हैं। वह शाहरुख खान के अलावा किसी को अपनी फिल्में नहीं दिखाते। इसलिए मुझे जो भी जानकारी मिलती, वह शाहरुख से ही मिलती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जॉन अब्राहम, शाहरुख खान (पठान)
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने कहा, 'फिल्म से पहले मैं उन्हें फोन करके पूछता था कि यह कैसी है? तो वह मुझे बताते। वह बहुत प्यारे हैं। हमारी ऊर्जा शानदार थी।' जॉन अब्राहम ने कहा, 'जब मेरा करियर शुरू हुआ, शाहरुख मेरे जज थे और अब पठान के दौरान मैं उनके साथ काम कर रहा था। हमारे बीच बहुत सम्मान और प्यार था। वह बेहद होशियार और बुद्धिमान व्यक्ति हैं, लेकिन साथ ही बहुत केयरिंग और क्यूट भी हैं। हम वाकई एक-दूसरे के साथ घुलमिल गए।'
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'वेदा'
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
जॉन अब्राहम अपनी अगली फिल्म वेदा की बात करें तो इसमें उनके साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह एक्शन फिल्म 15 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। बॉक्य ऑफिस पर ये फिल्म श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और अक्षय कुमार की खेल खेल में के साथ टकराएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।