Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Paris Olympics 2024 Abhishek Bachchan tightly hugs Neeraj Chopra after he wins Silver medal video goes viral
{"_id":"66b6f4330f10a53e880627da","slug":"paris-olympics-2024-abhishek-bachchan-tightly-hugs-neeraj-chopra-after-he-wins-silver-medal-video-goes-viral-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek Bachchan: नीरज चोपड़ा को गले लगाकर सुर्खियों में आए अभिषेक बच्चन, हर तरफ हो रही है तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhishek Bachchan: नीरज चोपड़ा को गले लगाकर सुर्खियों में आए अभिषेक बच्चन, हर तरफ हो रही है तारीफ
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। देशभर में नीरज की इस उपलब्धि की खूब प्रशंसा हो रही है। हाल ही में, जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने एक्स पर अभिषेक और नीरज का एक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ओलंपिक के लिए पेरिस में थे, जहां उन्होंने नीरज चोपड़ा से मुलाकात की थी।
2 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
वीडियो में नीरज कंधे पर तिरंगा लपेटे स्टेडियम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक को देखते ही वह उनके पास पहुंचे और अभिनेता ने रजत पदक विजेता को खुशी से गले लगा लेते हैं। अभिनेता ने नीरज को उनकी बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी और स्टेडियम से बाहर निकलने से पहले उनकी पीठ थपथपाई।
3 of 5
अभिषेक बच्चन-श्वेता बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजना ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "अभिषेक बच्चन का अच्छा कदम और आपने देश को गौरवान्वित किया है। बहुत बढ़िया! भारत के लिए रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @bachchan
नेटिजंस ने वीडियो पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, "पूरा देश नीरज को गले लगाना चाहता है!"। दूसरे यूजर ने लिखा, "भारतीय अभिनेता अभिषेक बच्चन ने काफी अच्छा व्यवहार किया है। उन्होंने बधाई देकर नीरज चोपड़ा का हौसला बढ़ाया और भारत के लिए रजत पदक जीतने पर उन्हें गले लगाया।" एक यूजर ने कमेंट किया, "अभिषेक को खेल बहुत पसंद हैं। उन्हें हमारे खिलाड़ियों को ओलंपिक में प्रोत्साहित करते देखना अच्छा लगा।"
विज्ञापन
5 of 5
नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पहला रजत पदक हासिल कर भारत को गौरवान्वित किया। फाइनल राउंड में उन्होंने 89.45 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।