फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravrambha: मराठी फिल्म ‘रावरंभा’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अप्रैल में नहीं इस महीने में फिल्म देगी दस्तक !

Wed, 15 Mar 2023 05:44 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 15 Mar 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
monalisa bagal om bhutkar Starrer historical film  ravrambha is now releasing in may know the latest update
रावरंभा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म मेकर अनूप जगदाले इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म  ‘रावरंभा’को लेकर चर्चे में हैं। ‘रावरंभा’ एक ऐतिहासिक मराठी है, जिसे अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। जी हां ‘रावरंभा’ अब सात अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। वहीं, फिल्म की अगली रिलीज डेट को लेकर भी कोई जानकारी सामने आई है। 

monalisa bagal om bhutkar Starrer historical film  ravrambha is now releasing in may know the latest update
रावरंभा - फोटो : सोशल मीडिया

मोनालिसा बागल और ओम भुटकर स्टारर फिल्म ‘रावरंभा’ को लेकर मराठी दर्शक काफी उत्साहित है। लोगों इस मच अवेटेड फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में फिल्म को हुई बड़ी अनाउंसमेंट ने उनके उत्साह पर पानी फेर दिया है। फिल्म पहले अगले महीने में सात अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट में मेकर्स ने कुछ बदलाव किए हैं।

monalisa bagal om bhutkar Starrer historical film  ravrambha is now releasing in may know the latest update
रावरंभा - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,फिल्म ‘रावरंभा’ की रिलीज डेट अप्रैल बदलकर मई कर दी गई है। अब यह फिल्म अप्रैल में नहीं, बल्कि 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को जाने माने निर्देशक अनूप जगदाले ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को लेकर अनूप जगदाले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया है। इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
monalisa bagal om bhutkar Starrer historical film  ravrambha is now releasing in may know the latest update
रावरंभा - फोटो : सोशल मीडिया

अनूप जगदाले ने ‘रावरंभा’ का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के नए रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में एक्टर शांतनु मोघे 'छत्रपति शिवाजी महाराज' के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनका यह लुक देख उनके फैंस काफी इंप्रेस हैं।  फिल्म की कहानी एक योद्धा के जीवन पर आधारित है, जो साहसी होने के साथ ही काफी दयालु भी है।

View this post on Instagram

A post shared by Anup Jagdale (@anupjagdale_official)

विज्ञापन
monalisa bagal om bhutkar Starrer historical film  ravrambha is now releasing in may know the latest update
रावरंभा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म का पोस्टर रिलीज के बाद मेकर्स को फिल्म से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है या नहीं। 

यह भी पढ़ें- Salman Yusuff: सलमान युसूफ को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर किया गया परेशान, कन्नड़ में बात करने के लिए बनाया गया दबाव

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed