बीता दिन दुनिया के कोने में बैठे हर भारतीय के लिए बेहद खास था। दरअसल, साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' ने हर भारतीय को 95वें ऑस्कर के मंच पर भारत का झंडा गाड़ जश्न मनाने का मौका दिया। राम चरण, जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है, जिसके बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की जीत की हर कोई तारीफ कर रहा है। राजनेताओं से लेकर फिल्म स्टार्स तक सभी इसे देश के लिए गौरव का पल बता रहे हैं। ऐसे में अब ऑस्कर की इस जीत पर रिएक्ट करने वाले सेलेब्स में उर्फी जावेद का नाम भी शामिल हो गया है। उर्फी के रिएक्शन का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
Urfi Javed: RRR के प्रशंसकों में शामिल हुईं उर्फी जावेद, 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के ऑस्कर जीतने पर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में इस समय 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की ऑस्कर में मिली शानदार जीत के बाद बधाईयों का दौर चल रहा है। सभी लोग फिल्म की टीम को अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। इन सभी में अब अपने अतरंगी कपड़ों के लिए सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी भी 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की जीत पर गदगद हैं। यह हम नहीं बल्कि खुद उर्फी एक वायरल होते वीडियो में कह रही हैं, जिसमें फैंस उनके रिएक्शन के साथ ही अभिनेत्री के अतरंगी अंदाज को देख भी चौंक गए हैं।
सोशल मीडिया पर एक पैपराजी अकाउंट द्वारा साझा किया गया उर्फी जावेद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उर्फी के नए गाने 'दूरियां' के लॉन्च इवेंट का है, जिसमें अभिनेत्री ने वहां मौजूद पैपराजी से ऑस्कर 2023 में मिली जीत के बारे बात की। अभिनेत्री ने ऑस्कर 2023 में जीत हासिल करने वाले फिल्म 'आरआरआर' की टीम और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बधाई दी है। उर्फी ने कहा है कि, 'हर किसी को द एलिफेंट व्हिस्परर्स फिल्म जरूर देखनी चाहिए, यह बहुत अमेजिंग फिल्म है।'
Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला मर्डर पर लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा खुलासा, बोला- गोल्डी बरार ने कराई थी हत्या
उर्फी जावेद की इस वीडियो पर फैंस उनकी तारीफ से ज्यादा उनके फैशन सेंस पर ध्यान दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर उर्फी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'थोड़ा यह सेहरा हटा लो सामने का फिर बोलो.. ' दूसरे ने लिखा, 'दुल्हन का सेहरा सुहाना लगता है।' सभी लोग उर्फी के नए लुक को खूब ट्रोल कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उर्फी जावेद का नया गाना रिलीज हुआ है। उर्फी के लेटेस्ट सॉन्ग 'दूरियां' को आवाज सिंगर शिवानी कश्यप ने दी है। आपको बता दें उर्फी ने अपने इस गाने के बारे में बीते दिन इंस्टा हैंडल के जरिए फैंस को जानकारी दी थी। हमेशा की तरह इस गाने में भी उर्फी जावेद का कातिलाना अंदाज दिखाई दे रहा है।
Filmy Wrap: एक दूजे के हुए स्वरा-फहाद और उर्फी ने साझा किए बचपन के दर्दनाक किस्से, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें