फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aly-Jasmin: कृष्णा मुखर्जी की शादी में जैस्मीन संग अली ने दिया ऐसा डांस परफॉर्मेंस, फैंस बोले- जल्दी करो शादी

Tue, 14 Mar 2023 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 14 Mar 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Krishna Mukherjee and Chirag Batliwala marriage Ali Goni And Jasmin Bhasin Dance Video goes Viral
जैस्मिन भसीन-अली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत का जाना माना चेहरा अली गोनी और जैस्मीन भसीन की जोड़ी अक्सर फैंस के बीच सुर्खियों में रहती है। अली को सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसके बाद अली को सलमान खान के शो  'बिग बॉस 14' में एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन से प्यार हो गया। हाल ही में, सोशल मीडिया पर दोनों का एक प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहा है।

Krishna Mukherjee and Chirag Batliwala marriage Ali Goni And Jasmin Bhasin Dance Video goes Viral
जैस्मिन भसीन-अली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

अली और जैस्मीन हाल ही में, अपनी दोस्त कृष्णा मुखर्जी की शादी में शामिल होने के लिए गोवा गए थे। अपनी दोस्त की शादी को यादगार बनाने के लिए अली ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया। कृष्णा की शादी से अली का एक वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी तगड़ी डांस परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। अली का यह वीडियो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla Telly (@pinkvillatelly)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla Telly (@pinkvillatelly)

 

Krishna Mukherjee and Chirag Batliwala marriage Ali Goni And Jasmin Bhasin Dance Video goes Viral
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : social media

कृष्णा की शादी की सभी रस्में अब धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी में उनके संगीत का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें अली और  जैस्मीन भसीन का डांस फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अली ने जैस्मीन के साथ पंजाबी नंबर 'झांजर' पर जबरदस्त डांस किया। वीडियो में अली कुछ भांगड़ा मूव्स भी करते दिखाई दे रहे हैं।

swara bhaskar: एक दूजे के हुए स्वरा-फहाद, साउथ इंडियन लुक में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Mukherjee and Chirag Batliwala marriage Ali Goni And Jasmin Bhasin Dance Video goes Viral
जैस्मिन भसीन-अली गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कृष्णा और चिराग बाटलीवाला का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 11 मार्च को मेहंदी के साथ शुरू हुआ था। इस फंक्शन में उनके सभी दोस्त भी शामिल हुए थे। इसी में अली ने अपने डांस नंबर से सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। उन्होंने जैस्मीन को गोद में उठाकर डांस करना शुरू कर दिया। यह गाना 2002 की फिल्म 'हनीमून' का था। फैंस अली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Krishna Mukherjee and Chirag Batliwala marriage Ali Goni And Jasmin Bhasin Dance Video goes Viral
जैस्मीन भसीन, अली गोनी - फोटो : Insatagram- @jasminbhasin2806

इस वीडियो में अली ने ग्रीन कलर का ब्लेजर और ब्लैक पेंट वियर किया है, जिसमें वह बेहद डैशिंग लग रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जैस्मीन शिमरी शरारा और कुर्ता में बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस ने इस वीडियो को अपना खूब प्यार दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस जोड़ी को किसी की नजर ना लगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाई अब तुम भी जल्दी से शादी कर लो।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed