फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kishore Bhanushali: देव आनंद की तरह दिखना किशोर भानुशाली को पड़ा भारी, करियर में नहीं मिला ऊंचा मुकाम

Mon, 13 Mar 2023 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 13 Mar 2023 10:26 AM IST
विज्ञापन
Kishore Bhanushali Birthday Special Know Unknown Facts about his life Career and Struggle Story
किशोर भानुशाली - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जो यहां आने के लिए तमाम संघर्षों से होकर गुजरते हैं। इंडस्ट्री की चकाचौंध में इनकी अपनी कहानी कही खो सी जाती है। दर्शकों को हंसाने का पूरा जिम्मा उन सितारों का होता है, जिसे लोग देखना पसंद करते हैं, लेकिन इस स्टार्स की अपनी जिंदगी इतनी आसान नहीं होती, जितनी स्क्रीन पर लगती है। आज हम आपको ऐसे ही एक सितारे किशोर भानुशाली के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष की कहानी लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की। तो चलिए जानते हैं इनके संघर्ष की कहानी के बारे में।

 

Kishore Bhanushali Birthday Special Know Unknown Facts about his life Career and Struggle Story
किशोर - फोटो : social media

आज किशोर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। किशोर ने एक्टिंग के शुरुआती दिनों से ही कॉमिक रोल किए हैं। किशोर के करियर को पूरे 30 साल गुजर चुके हैं, लेकिन आज भी इंडस्ट्री में उन्हें वह सफलता नहीं मिली, जिसके वह हकदार हैं। किशोर बॉलिवुड के दिग्गज एक्टर देव आनंद की तरह दिखते हैं। इंडस्ट्री में उन्हें लोग जूनियर  ‘देव’ कहकर बुलाते हैं।

Kishore Bhanushali Birthday Special Know Unknown Facts about his life Career and Struggle Story
किशोर - फोटो : social media

देव आनंद की तरह दिखना किशोर के लिए परेशानी का कारण रहा है। एक बार एक इंटरव्यू में किशोर ने अपने करियर के उतार चढ़ाव के बारे में बात करते हुए कहा था कि लोग उन्हें जूनियर देव बुलाते है, जिसे सुनकर उन्हें काफी खुशी होती है, लेकिन अभिनेता देव की तरह दिखना उनके लिए परेशानी का कारण भी बन जाता था। उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स निकल जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kishore Bhanushali Birthday Special Know Unknown Facts about his life Career and Struggle Story
किशोर - फोटो : social media

किशोर ने इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं खोई और अपने संघर्ष को जारी रखा। एक समय बाद इंडस्ट्री में चीजें उनके लिए आसान होती गई और उन्हें कई प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलता गया। यही नहीं, किशोर ने महान दिवंगत एक्टर देव आनंद संग अपनी मुलाकात के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार देव आनंद से मिले तो उन्हें एक्टिंग की अपनी रुचि के बारे में बताया था। देव आनंद ने उन्हें कहा कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी चाहिए।

विज्ञापन
Kishore Bhanushali Birthday Special Know Unknown Facts about his life Career and Struggle Story
किशोर - फोटो : social media

आपको बता दें कि किशोर को शो  ‘भाभीजी घर पर हैं‘ से लोकप्रियता हासिल हुई थी, जिसमें वह कमिश्नर रेशम पाल की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा किशोर ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में भी कमिश्नर की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इसके अलावा बता दें कि किशोर कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे, बल्कि वो एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed