सब्सक्राइब करें

Monday Box Office: 'हनुमान' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, चौथे दिन लाखों में सिमटी 'मैं अटल हूं', जानें अन्य का हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 23 Jan 2024 08:23 AM IST
सार

इन सभी फिल्मों में कौन सबसे आगे चल रहा है, ये तो इनके बॉक्य ऑफिस कलेक्शन से पता चलेगा। तो आइए जानते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...

विज्ञापन
Monday Box Office Collection Hanuman Guntur Kaaram Main Atal Hoon and Merry Christmas Total earnings
गुंटूर कारम, हनुमान और मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। इन फिल्मों में महेश बाबू की 'गुंटूर कारम', तेजा सज्जा की 'हनुमान' और विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ 'मेरी क्रिसमस' में शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मैं अटल हूं’ भी सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये सभी फिल्में एक-दूसरे को जबर्दस्त टक्कर देने में लगी हुई हैं। इन सभी फिल्मों में कौन सबसे आगे चल रहा है, ये तो इनके बॉक्य ऑफिस कलेक्शन से पता चलेगा। तो आइए जानते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...

Trending Videos
Monday Box Office Collection Hanuman Guntur Kaaram Main Atal Hoon and Merry Christmas Total earnings
हनुमान - फोटो : अमर उजाला
हनुमान

तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' कमाई के मामले में शुरुआत से ही जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। सोमवार को यानी कि अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर फिल्म के सीक्वल ‘जय हनुमान’ की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म 'हनुमान' सभी को बेहद पसंद आ रही है। तेजा सज्जा की 'हनुमान' ने 11वें दिन 7.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक फिल्म ने 139.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।  

20 साल के रिलेशनशिप के बाद हनी-शालिनी ने रचाई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Collection Hanuman Guntur Kaaram Main Atal Hoon and Merry Christmas Total earnings
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
मैं अटल हूं

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म चौथे दिन 80 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म अब तक 6.45 करोड़ की कमाई कर ली है। 

Monday Box Office Collection Hanuman Guntur Kaaram Main Atal Hoon and Merry Christmas Total earnings
गुंटूर कारम - फोटो : सोशल मीडिया
गुंटूर कारम

महेश बाबू स्टारर 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। महेश बाबू ने इस फिल्म से लंबे वक्त के बाद पर्दे पर अपनी वापसी की है। महेश की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। सोमवार को यानी कि 11वें दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही 'गुंटूर कारम' ने अब तक 119.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

विज्ञापन
Monday Box Office Collection Hanuman Guntur Kaaram Main Atal Hoon and Merry Christmas Total earnings
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
मेरी क्रिसमस

विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' को दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अब बस्ता बंद करने का समय आ गया है। 11वें दिन 'मेरी क्रिसमस' ने महज 23 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक 17.47 करोड़ की जबर्दस्त कमाई कर ली है। 

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में अमिताभ से योगी आदित्यनाथ की मुलाकात, यूपी सीएम ने इस अंदाज में किया अभिवादन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed