Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Monday Box Office Collection Hrithik Roshan Starrer Fighter and Teja Sajja Hanuman Film Total Earnings
{"_id":"65c19e67e6176fd0f700f801","slug":"monday-box-office-collection-hrithik-roshan-starrer-fighter-and-teja-sajja-hanuman-film-total-earnings-2024-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 200 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही हनुमान, 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई फाइटर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: 200 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही हनुमान, 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई फाइटर
पिछले महीने सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने दस्तक दी थी। इन फिल्मों में से कई का बॉक्स ऑफिस पर सिक्का चला। वहीं, कई फिल्मों को असफलता हाथ लगी। ऐसे में अब फिल्मी दुनिया के लोगों को फरवरी से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। प्यार के इस महीने में भी कई दमदार फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, मौजूदा समय में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर टिकट खिड़की पर दर्शक बटोरने में कामयाब नहीं हो रही है। वहीं, तेजा सज्जा का हनुमान जल्द ही 200 करोड़ क्लब में प्रवेश करने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि सोमवार को दोनों फिल्मों का कैसा हाल रहा...
2 of 5
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फाइटर के साथ ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक नया तोहफा दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म की रिलीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। हालांकि, अच्छी शुरुआत के बाद अब फाइटर का क्रेज दर्शकों के सिर से उतरता नजर आ रहा है।
3 of 5
फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 'फाइटर' ने 12वें दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक इस फिल्म ने 178.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेजा सज्जा की हनुमान को रिलीज के बाद से ही दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के जबर्दस्त कलेक्शन को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल की भी घोषणा कर दी है। हनुमान रिलीज के 19वें दिन के बाद भी सिनेमाघरों में डटी हुई है और अभी भी दर्शकों के खूब सराहना भी बटोर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म हनुमान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कमाई की बात करें ते तेजा सज्जा की हनुमान ने 24वें दिन 93 लाख रुपये का बिजनेस किया है। 189.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि अभी हनुमान टिकट खिड़की पर भीड़ जुटाने में कामयाब हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।