Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Monday Box Office Collection Munjya Mr and Mrs Mahi Bad Boys Ride or Die Srikanth Film Total Earnings
{"_id":"6667e69a5909bd57b0068ecc","slug":"monday-box-office-collection-munjya-mr-and-mrs-mahi-bad-boys-ride-or-die-srikanth-film-total-earnings-2024-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: पहले सोमवार को मुंजा की कमाई पर पड़ा भारी असर, 50 करोड़ के लिए संघर्ष कर रही 'श्रीकांत'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: पहले सोमवार को मुंजा की कमाई पर पड़ा भारी असर, 50 करोड़ के लिए संघर्ष कर रही 'श्रीकांत'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:24 AM IST
सार
इन फिल्मों के अलावा राजकुमार राव की 'श्रीकांत' भी एक महीने पहले से लगी हुई है। ये फिल्म अभी भी 50 करोड़ कमाने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं, वीकेंड पर 'मुंजा' ने जबर्दस्त कमाई की है।
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। इनमें से कई फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं, तो कुछ की हालत खराब चल रही है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'मुंजा', 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' लगी हुई है। इन फिल्मों के अलावा राजकुमार राव की 'श्रीकांत' भी एक महीने पहले से लगी हुई है। ये फिल्म अभी भी 50 करोड़ कमाने के लिए संघर्ष कर रही है। वहीं, वीकेंड पर 'मुंजा' ने जबर्दस्त कमाई की है। तो चलिए अब जानते हैं कि सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
2 of 5
'मुंजा'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
बॉलीवुड अभिनेत्री शरवरी वाघ और अभय वर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' ने वीकेंड पर जबर्दस्त कमाई की। मगर पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म में हंसी और डर का जबर्दस्त तड़का देखने को मिला है। फिल्म में एक ब्रह्मराक्षस मुंजा की कहानी दिखाई गई है। 'मुंजा' ने सोमवार को यानी कि चौथे दिन 3. करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने चार दिनों में 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
हॉलीवुड फिल्म बैड बॉयज राइड ऑर डाई भी भारत में इस शुक्रवार को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स अहम भूमिका में नजर आए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म बेहद ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' ने सोमवार को 19 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म ने 2.43 करोड़ का कुल कारोबार कर लिया है।
राजकुमार राव और जान्हवी कपूर स्टारर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज को 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं। ये फिल्म एक ही रफ्तार से आगे बढ़ रही है। ये फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शानदार ओपनिंग के बाद 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली है। इसने 11वें दिन महज नौ लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 30 करोड़ आठ लाख रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीकांत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
श्रीकांत
अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' को रिलीज हुए एक महीना हो गया है। ये फिल्म अब भी 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। राजकुमार राव ने इसमें श्रीकांत की भूमिका को बखूबी निभाया है। 'श्रीकांत' शुरुआत से धीमी चाल चल रही है। 'श्रीकांत' ने 32वें दिन 14 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही इसने 47.09 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।