फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti Chopra: परी के जन्मदिन पर मां रीना मल्होत्रा ने लिखा नोट, मिमी दीदी ने भी छोटी बहन पर लुटाया प्यार

Tue, 22 Oct 2024 12:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Oct 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
Mother Reena Malhotra shares emotional note on Parineeti Chopra birthday Priyanka Chopra also extends her wish
परिणीति चोपड़ा अपने माता-पिता व भाईयों के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज 22 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन तमाम फैंस और चाहने वाले अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं। बिटिया के जन्मदिन पर मां रीना मल्होत्रा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते हुए एक लंबा नोट लिखा है, जो दिल छू लेने वाला है। इसके अलावा परी की मिमी दीदी यानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी जन्मदिन पर बधाई दी है।

Mother Reena Malhotra shares emotional note on Parineeti Chopra birthday Priyanka Chopra also extends her wish
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @parineetichopra

रीना मल्होत्रा ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इसमें परिणीति फ्रॉक पहने बेहद क्यूट लग रही हैं। यह फैमिली फोटो है, जिसमें उनके दोनों भाई भी माता-पिता की गोद में नजर आ रहे हैं। इसके साथ रीना मल्होत्रा ने लिखा है, 'हमारे घर की पहली संतान, हमारे जीवन का आधार!! कहानीकार, हम सबकी आंखों का तारा, तुमने अपनी प्यारी मुस्कान और मासूम फरमाइशों से सभी को अपना बना लिया'! 

Mother Reena Malhotra shares emotional note on Parineeti Chopra birthday Priyanka Chopra also extends her wish
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra

आगे लिखा है, 'तुम्हारी प्यारी, लेकिन आत्मविश्वास से लबरेज मजेदार कहांनियों ने हमेशा सभी का दिल जीता है। तभी तो सभी ने तुम्हारे हर शब्द पर गौर किया है और तुम्हारा उत्साह बढ़ाया है। आज भी कुछ नहीं बदला है। तुम आज भी हमारी लिटिल गर्ल हो। आज भी तुम्हारे शब्दों को हम ध्यान में रखते हैं। तुम्हारी बातों में अनुभव और जानकारियां होती हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Reena Malhotra Chopra (@reenachopra.art)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Reena Malhotra shares emotional note on Parineeti Chopra birthday Priyanka Chopra also extends her wish
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट में आगे लिखा है, 'प्यार से डराने वाली बड़ी बहन, प्यारी बेटी और मार्गदर्शक, परिवार के रिश्तों की रक्षा करने वाली, जो हमेशा ये कोशिश करती है कि एक-दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताने का सिलसिला जारी रहे। इस दिखावटी दुनिया में तुम्हारा सबकुछ वास्तविक है। परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों के प्रति तुम्हारे मन में जो सम्मान है वो यूं ही बना रहे। तुम हम पर गुस्सा भी होती हो, हम तब भी तुम्हें इतना ही प्यार करते हैं। दुआ है कि तुम्हें जिंदगी में सारी खुशियां मिलें। जन्मदिन मुबारक हो'!  मां के पोस्ट पर परीणीती ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'शुक्रिया मॉम!'

विज्ञापन
Mother Reena Malhotra shares emotional note on Parineeti Chopra birthday Priyanka Chopra also extends her wish
प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा - फोटो : वीडियो ग्रैब

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर परिणीति को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने परी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे टिशा। तुम्हारे खास दिन पर तुम्हें ढेर सारा प्यार'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed