सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Abhay2 On ZEE 5: क्राइम थ्रिलर्स में अव्वल नंबर रहा कुणाल खेमू का अभय 2, बिदिता ने बांधा समा

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Abhay2 On ZEE 5 review by Pankaj Shukla kunal khemu bidita bag raghav juyal nidhi singh asha negi
अभय 2 - फोटो : अमर उजाला

Web Series: अभय 2


कलाकार: कुणाल खेमू, बिदिता बाग, राम कपूर, राघव जुयाल, चंकी पांडे, निधि सिंह, आशा नेगी आदि
निर्देशक: केन घोष
ओटीटी: ZEE5
रेटिंग: ****

देश में इंटरनेट के तेजी से हो रहे प्रसार जिस एक ओटीटी को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाया है वह है जी5। ये देसी ओटीटी एप पिछले महीने इतना डाउनलोड हुआ कि इसने डिजनी प्लस हॉटस्टार को भी पीछे छोड़ दिया। वजह है इसके देसी कहानियों पर बने शोज और फिल्में। देसी ओटीटी जी5 का इस सीजन का सबसे बड़ा शो रहा है चर्चित क्राइम थ्रिलर शो ‘अभय 2’ और इसके पहले पांच एपीसोड्स की शानदार सफलता के बाद अब इसके बाकी के एपीसोड्स भी रिलीज कर दिए गए हैं।

Trending Videos
Abhay2 On ZEE 5 review by Pankaj Shukla kunal khemu bidita bag raghav juyal nidhi singh asha negi
अभय 2 - फोटो : ZEE5

ओटीटी प्लेटफार्म ज़ी5 अपने उम्दा क्राइम थ्रिलर्स के लिए शुरू से चर्चा में रहा है। कुणाल खेमू की लीड भूमिका वाला इसका शो ‘अभय 2’ अब इन सबका लीडर बन चुका है। अपनी पिछली फिल्म ‘मलंग’ से दर्शकों की वाहवाही लूटने वाले कुणाल खेमू ने शो के इस दूसरे सीजन में अपना अलग ही रंग दिखाया है। उनके सामने शुरू के तीन एपीसोड्स में राम कपूर, बिदिता बाग और चंकी पांडे ने खलनायिकी के अलग ही तेवर दिखाए, लेकिन सीरीज में एक दमदार एसटीएफ अफसर का रोल कर रहे कुणाल खेमू के किरदार को इन बड़े विलेन ने और बड़ा बना दिया है। शो के जो बाकी एपीसोड रिलीज हुए उनमें राम कपूर का किरदार एक अलग ही रंग लेकर सामने आया है और ये किस्सा दर किस्सा खुलती कहानी इस मोड़ पर आकर रुकती है कि शो का तीसरा सीजन भी आने वाला है। ऐसा है तो ये इस सीरीज के प्रशंसकों के लिए बहुत बढ़िया खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhay2 On ZEE 5 review by Pankaj Shukla kunal khemu bidita bag raghav juyal nidhi singh asha negi
अभय 2 - फोटो : ZEE5

‘अभय 2’ के दूसरे सीजन के जो बाकी के एपीसोड रिलीज हुए हैं, उनमें खलनायकों की दहशत का एक नया ही रंग दिखता है। स्कूली बच्चों का अपहरण करने वाले का असली खेल भी यहां आकर खुलता है और ये भी खुलता है कि समाज में नायक और प्रतिनायक की परिभाषा में कितना बारीक अंतर है। पुर्जे पुर्जे खुलती ये कहानी सब सीरीज के फिनाले तक पहुंचती है तो एकबारगी दर्शक भी सिहर कर रह जाता है। ये सच है कि इस सीजन में पहले सीजन के मुकाबले ज्यादा धमक, ज्यादा खनक है और ज्यादा हनक भी है। ये धमक है इसके खतरनाक चेहरों की, खनक है इसकी महिला किरदारों की और हनक तो है बस एक अभय प्रताप सिंह यानी कुणाल खेमू की।

Abhay2 On ZEE 5 review by Pankaj Shukla kunal khemu bidita bag raghav juyal nidhi singh asha negi
अभय 2 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कलाकारों में कुणाल खेमू का हमेशा गंभीर सा दिखने वाला चेहरा यहां कुछ पलों के लिए बदलता भी है, जब उसके आगोश से टीवी रिपोर्टर सामने आती है। बेटा उसका बोर्डिंग में शिफ्ट हो चुका है और दफ्तर में नई पुरानी टीम मिलकर मामला संभाल चुकी होती है। राम कपूर और राघव जुयाल ने इस बार वाकई इसी सीजन में कमाल की कलाकारी की है। बिदिता बाग की कमनीय काया का तो कोई तोड़ ही नहीं है। वह फिल्म दर फिल्म, सीरीज दर सीरीज निखरती जा रही हैं। उन पर अब बस बड़े निर्देशकों की नजर पड़ने की देर है और जल्दी ही वह अगर नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो की सीरीज व फिल्मों में भी दिखने लगें तो अचरज नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
Abhay2 On ZEE 5 review by Pankaj Shukla kunal khemu bidita bag raghav juyal nidhi singh asha negi
अभय 2 - फोटो : ZEE5

ज़ी5 की अनोखी सीरीज ‘अभय’ को अपने पहले सीज़न से ही दर्शकों को खूब प्रशंसा मिली है। सोशल मीडिया पर भी सीजन की शुरूआत से ही इसे देखने वाले खूब खुलकर कमेंट्स कर रहे हैं और कुणाल खेमू के साथ सीरीज के निर्देशक केन घोष की भी तारीफ कर रहे हैं। वेब सीरीज ‘अभय 2’ की कहानी एक तेज जांच अधिकारी अभय प्रताप सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हर अपराधी की मानसिकता को बखूबी समझता है। निर्देशक केन घोष का ये शो उनकी प्रतिष्ठा के अनुसार ही दर्शकों को आखिर तक बांधे रहने में कामयाब होता दिखाई दे रहा है।

वेब सीरीज "अभय 2" आप यहां देख सकते हैं :
https://www.zee5.com/zee5originals/details/abhay/0-6-1298/season-2/episodes

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed