{"_id":"5e05903a8ebc3e87e86b2520","slug":"akshay-kumar-kareena-kapoor-khan-diljit-dosanjh-kiara-advani-starrer-good-newwz-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Good Newwz Review: अक्षय ने साल की आखिरी गेंद पर जड़ा सिक्सर, करीना, दिलजीत और कियारा संग जमाई पारी","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Good Newwz Review: अक्षय ने साल की आखिरी गेंद पर जड़ा सिक्सर, करीना, दिलजीत और कियारा संग जमाई पारी
हिंदी फिल्म जगत के तीनों खान के आसपास ही बड़े परदे पर दर्शकों का मनोरंजन करने की सौगंध खाई राजीव हरिओम भाटिया उर्फ अक्षय कुमार ने। खान सितारों का जिक्र यहां इसलिए क्योंकि अक्षय कुमार ने इन तीनों सितारों से बेहतर करियर प्लानिंग की और एक तरफ जहां तीनों खान सितारे अपने करियर को लेकर पिछले कुछ साल से लगातार जूझ रहे हैं, अक्षय कुमार अपनी उम्र के हिसाब से किरदार चुनते हुए लगातार अपनी स्थिति मजबूत करते जा रहे हैं। केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 के बाद गुड न्यूज उनकी इस साल की चौथी फिल्म है और गुड न्यूज ये है कि उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के धमाके से शुरू हुआ हिंदी सिनेमा का ये साल एक कामयाब फिल्म के साथ समापन की ओर बढ़ चला है।
2 of 6
गुड न्यूज का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
गुड न्यूज हिंदी सिनेमा में कथानक आधारित फिल्मों के दम लगाके हईशा और विकी डोनर से शुरू हुए चलन का सुपर वर्जन है। इसमें कहीं छोटे शहर या औसत परिवारों वाला रोना धोना नहीं है। कहानी जरूर उसी श्रेणी की है लेकिन सुपर सितारों की फिल्म में मौजूदगी ने फिल्म को आयुष्मान और राजकुमार राव वाली श्रेणी से निकालकर सीधे ठेठ मुंबईया फिल्म बना देती है। मालदार परिवार के दिखते दीप्ति और वरुण अपनी जिंदगी में मस्त हैं। बस कमी है एक बच्चे की। कई साल से जारी कोशिश जब गुड न्यूज नहीं ला पाती है तो दोनों फैसला करते हैं विज्ञान का सहारा लेने का। दोनों टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए अस्पताल जाते हैं। दीप्ति गर्भवती होती है और तभी पता चलता है कि दीप्ति के गर्भ में जो बच्चा पल रहा है उसका पिता वरुण नहीं कोई और है। कोई और वाला ये बंदा हनी है और मोनिका का पति है। ये दोनों भी उसी अस्पताल में टेस्ट ट्यूब बेबी पाने आते हैं जहां वरुण और हनी के वीर्य आपस में बदल जाते हैं। कारण बताया जाता है दोनों का उपनाम बत्रा एक जैसा होना।
3 of 6
Good Newwz
- फोटो : amar ujala mumbai
अब शुरू होती है फिल्म की असली कहानी जिसमें अक्षय कुमार और करीना कपूर के साथ ही दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने अपनी अदाकारी के अच्छे रंग भरे हैं। हाउसफुल 4 में अतिरंजना के शिकार हुए अक्षय कुमार ने इस बार अपनी चिर परिचित कॉमेडी का करिश्मा फिर से पा लिया है। ये वो करिश्मा है जिसने उनकी हेराफेरी सीरीज की फिल्मों से बड़ा दर्शक बाजार बनाया है। अक्षय कुमार ने यहां न अपनी उम्र छुपाने की कोशिश की और न ही किसी दूसरे कलाकार के किरदार पर कैंची चलाने की। निर्माता करण जौहर की फिल्मों में ऐसा करने की आजादी किसी कलाकार को वैसे भी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Good Newwz
- फोटो : amar ujala mumbai
52 साल के अक्षय कुमार का फिल्म में बखूबी साथ दिया है 39 साल की करीना कपूर ने। दोनों ने अपनी उम्र के हिसाब से ये किरदार चुने हैं। दीप्ति के किरदार में करीना कपूर एक संपन्न परिवार की सदस्य दिखने के साथ साथ मां बनने की लालसा में परेशान महिला के किरदार के साथ पूरा न्याय करती हैं। आगे चलकर उनकी दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ केमिस्ट्री भी खूब जमती है। फिल्म में सबसे मजेदार लम्हे तब आते हैं जब चारों एक साथ परदे पर होते हैं। अर्जुन पटियाला में रंग जमाने से चूके दिलजीत ने इस बार दर्शकों का दिल जीता और कलंक व कबीर सिंह में लाइमलाइट से चूंकी कियारा का जादू भी यहां खूब जमा है।
विज्ञापन
5 of 6
Good Newwz
- फोटो : amar ujala mumbai
करण जौहर ने अपनी इस फिल्म के लिए इस बार फिर नया निर्देशक लिया और राज मेहता ने फिल्म को इसकी पटकथा के काफी करीब रखने की कोशिश भी की। ज्योति कपूर और ऋषभ शर्मा ने एक चुस्त पटकथा लिखकर ये साबित भी किया कि कॉमेडी फिल्मों में सिर्फ कहानी का दायरा तय करना ही काफी नहीं होता, दायरे के भीतर रहकर किरदारों को जीवंत बनाए रखने की चुनौती पर भी आखिर सीन तक खरा उतरना होता है। ज्योति और ऋषभ दोनों ही इस फिल्म के असली हीरो हैं। राज मेहता का निर्देशन औसत है, उन्हें कहानी की परतों को बेहतर तरीके से निखारने की मेहनत आगे की फिल्मों में करनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।