फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mere angne mein: न जैकलीन से एक्टिंग हुई, न तनिष्क, नेहा, वायु से बन पाया कायदे का होली गाना

Mon, 09 Mar 2020 04:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 09 Mar 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Asim Riaz and Jacqueline Fernandez Music Video Mere Angne Mein Review
मेरे अंगने में - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

डिजिटल रिव्यू: मेरे अंगने में (म्यूजिक वीडियो)


कलाकार: नेहा कक्कड़ और राजा हसन
गीतकार: वायु
रीमिक्स: तनिष्क बागची
यूट्यूब चैनल: टी सीरीज
रेटिंग: *


कोई दो दर्जन फिल्मों के लिए गीत लिखने, संगीत बनाने और कुछ गीत गाने के बाद भी अगर किसी कलाकार की पहचान न बनी हो तो उसका नाम वायु ही हो सकता है। साधारण सी तुकबंदी, बिना कोई गहराई लिए गीत लिखने वाले हिंदी सिनेमा में ढेरों हैं और ये ऐसे गीतकार हैं जिन्हें हुकलाइन के लिए पुराने गीतों के समंदर में गोता लगाना पड़ता है। इस बार ये गोताखोर जिस गाने का तियापांचा करने के लिए उसे बाहर लाए हैं, वह है फिल्म लावारिस में अमिताभ बच्चन का गाया मशहूर गाना, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।

Asim Riaz and Jacqueline Fernandez Music Video Mere Angne Mein Review
मेरे अंगने में - फोटो : social media

गाना बना है बिग बॉस जीतते जीतते रह गए आसिम रियाज की मनोरंजन जगत में बोहनी के लिए लेकिन पूरे गाने में वह क्यों हैं, क्या कर रहे हैं, ये शायद आसिम को ही पता हो। एक अच्छे भले स्वांग गीत को होली गीत बनाने की जल्दबाजी में न तनिष्क बागची से कायदे का संगीत बन पड़ा है और न वायु पुराने लोकप्रिय गीत के हिसाब का कुछ पारंपरिक जैसा लिख ही पाए हैं।

Asim Riaz and Jacqueline Fernandez Music Video Mere Angne Mein Review
मेरे अंगने में - फोटो : social media

टी-सीरीज के इस म्यूजिक वीडियो को अपने समय की मशहूर वीडियो निर्देशक जोड़ी विनय सप्रू और राधिका राव ने निर्देशित किया है। राधिका-विनय का म्यूजिक वीडियो जगत में बड़ा सम्मान रहा है, लेकिन ये गाना शायद ये दोनों खुद दोबारा देखें तो अपना सिर पकड़ लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asim Riaz and Jacqueline Fernandez Music Video Mere Angne Mein Review
मेरे अंगने में - फोटो : Instagram

साल 1435 से लेकर साल 2020 तक का सफर कराते इस गाने में जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। जैकलीन का चेहरा सिनेमा की तरह यहां भी सपाट रहता है। न बुजुर्ग राजा से शादी तय होने की पीड़ा वह ठीक से दिखा पाती हैं और न ही अपने स्नानागार में एक अजनबी के पहुंच जाने का आश्चर्य। अब भी समय है तनिष्क बागची का मूल गीतों की तरफ मुड़ना चाहिए और नेहा कक्कड़ से उनकी शोखियों के हिसाब के गाने गवाने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed