सब्सक्राइब करें

Bioscope S2: माधुरी ने साइन किया ‘नो प्रेगनेंसी’ क्लॉज, नाना पाटेकर करने वाले थे संजय दत्त वाला रोल

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
Bioscope with Pankaj Shukla Khal Nayak Subhash Ghai Sanjay Dutt Jackie Shroff Madhuri Dixit
खलनायक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

संजय दत्त की फिल्म ‘खलनायक’ जिस साल 1993 में अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज हुई, उसी साल शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ 12 नवंबर को और ‘डर’ 24 दिसंबर को रिलीज हुई। तीनों फिल्मों में नायकों ने खलनायक का किरदार किया और तीनों फिल्में सुपरहिट। ये तो आपको पता ही है कि फिल्म ‘डर’ में शाहरुख वाला किरदार पहले आमिर को ऑफर हुआ था। आमिर ने ये किरदार करने से मना तो कर दिया लेकिन जल्द ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया। फिर आमिर को किसी ने फिल्म ‘खलनायक’ के बारे में बताया तो आमिर ने बाकायदा सुभाष घई से मुलाकात की, बैठकें की और उनसे उस फिल्म के बारे में भी खूब पूछा जिसे वह नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ के साथ बना रहे थे। जी हां, फिल्म ‘खलनायक’ पहले जैकी और नाना के साथ ही बन रही थी, एक आर्ट फिल्म के रूप में। थोड़ा और पीछे जाएं तो पता चलता है कि फिल्म ‘खलनायक’ दरअसल सुभाष घई की उस फिल्म ‘देवा’ की परिवर्तित संस्करण है, जो वह अमिताभ बच्चन के साथ बनाने वाले थे। फिल्म का बंबई में शानदार मुहूर्त भी हुआ लेकिन फिल्म इससे आगे बढ़ नही सकी।

Trending Videos
Bioscope with Pankaj Shukla Khal Nayak Subhash Ghai Sanjay Dutt Jackie Shroff Madhuri Dixit
खलनायक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

नाना पाटेकर को बनना था बल्लू
सुभाई घई आत्ममुग्ध फिल्ममेकर रहे हैं और उनके साथ जल्दी जल्दी किसी की पटरी बैठ पाना आसान नहीं है। लच्छे छोड़ने के वह शौकीन हैं और फिल्मों की तैयारियां वह दरबार लगा कर करते हैं। जिस तरह की कामयाबी उन्होंने पाई है, उस हिसाब से ये सब करना उन्हें भाता भी है। नाना पाटेकर जब तक फिल्म में थे, बल्लू का किरदार एक अधेड़ आदमी का ही रहा, लेकिन जैसे जैसे राम केलकर के साथ सुभाई घई फिल्म की पटकथा पर आगे बढ़ते गए ये किरदार एक गुमराह नौजवान का हो गया। घई ने इसका जिक्र नाना से किया तो उन्होंने स्क्रिप्ट के हिसाब से नया हीरो चुन लेने की छूट उन्हें दे तो दी लेकिन कभी इस हरकत के लिए सुभाष घई को माफ़ नही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bioscope with Pankaj Shukla Khal Nayak Subhash Ghai Sanjay Dutt Jackie Shroff Madhuri Dixit
खलनायक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

आमिर को भी पसंद आया रोल
नाना फिल्म से बाहर हुए तो आमिर खान को लगा कि अब मौका है और वह एक निगेटिव रोल करके ‘डर’ के हाथ से निकल जाने की कमी पूरी कर सकते हैं। लेकिन, आमिर के हाथ से ये मौका भी निकल गया क्योंकि सुभाष घई ने उन्हें बल्लू के रोल की बजाय राम का यानी पुलिस इंस्पेक्टर वाला रोल ऑफर कर दिया। हालांकि, बल्लू के रोल के लिए कहते हैं कि अनिल कपूर ने भी सुभाष घई को ‘कनविन्स’ करने की पूरी कोशिश की लेकिन घई का यही कहना रहा कि अनिल के अपनी इच्छा जताने से पहले ही वह ये रोल संजय दत्त को दे चुके थे। संजय दत्त का फिल्म ‘खलनायक’ का हिस्सा होना ही सुभाष घई के लिए कास्टिंग के मामले में बड़ी जीत थी। और, इसके इश्तेहार भी उन्होंने शानदार तरीके से छपवाए। घई इससे पहले 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘विधाता’ में भी संजय दत्त को निर्देशित कर चुके थे।

Bioscope with Pankaj Shukla Khal Nayak Subhash Ghai Sanjay Dutt Jackie Shroff Madhuri Dixit
खलनायक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

संजय दत्त से बढ़ा माधुरी का मेल
फिल्म ‘विधाता’ की कास्ट आखिरकार संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित के साथ फाइनल हुई। ये वह वक्त था जब संजय दत्त बहुत तनाव भरे जीवन से गुजर रहे थे। बंबई शहर में अयोध्या मसले को लेकर मारकाट मची थी। पत्नी ऋचा शर्मा अपने इलाज के लिए विदेश में रह रही थीं। पिता सुनील दत्त दिन भर सांप्रादायिक सौहार्द बनाने में लगे रहते और संजय दत्त का तनाव बढ़ता रहता। ऐसे माहौल में उन्हें माधुरी दीक्षित का साथ मिला। माधुरी दीक्षित इस फिल्म से पहले भी संजय दत्त के साथ काम कर चुकी थीं, लेकिन फिल्म ‘खलनायक’ की शूटिंग के दौरान ही उन्हें समझ आ गया कि ये फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट होने जा रही है। फिल्म ‘बेटा’ के बाद से माधुरी का करियर गोता मारने लगा था। उनकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही थीं और एक अदद हिट की जिद में ही माधुरी ने फिल्म ‘खलनायक’ में ‘चोली के पीछे क्या है..’ जैसे गाने पर भी एतराज नहीं किया।

विज्ञापन
Bioscope with Pankaj Shukla Khal Nayak Subhash Ghai Sanjay Dutt Jackie Shroff Madhuri Dixit
खलनायक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

खूब छपे संजय और माधुरी की मोहब्बत के किस्से
फिल्म ‘खलनायक’ की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की कथित मोहब्बत के किस्से बंबई की फिल्म पत्रिकाओं में खूब छपते थे। हर गॉसिप मैगजीन उनके किस्सों से  रंगी होती। और, कहा तो ये भी जाता है कि माधुरी से तब फिल्म के निर्माता निर्देशक सुभाष घई ने उनके एग्रीमेंट में ‘नो प्रेगनेंसी’ क्लॉज पर भी साइन करा लिए थे। माधुरी बहुत ही सुशील और संस्कारी परंपरा वाली लड़की थी, उन्होंने इस करार पर साइन भी कर दिया और सुभाष घई  के साथ अपना तीन फिल्मों का करार भी पूरा किया। लेकिन, यही सुभाष घई इस फिल्म के बाद बनी अपनी फिल्म ‘परदेस’ की हीरोइन महिमा चौधरी को तीन फिल्मों के करार में बांध नहीं सके। घई पर तब राजनीतिक दबाव पड़ा था। लाख चाहकर कैटरीना कैफ को भी वह ऐसे किसी करार में बांध नहीं सके। हालांकि, इस बार जो पड़ा वह सलमान खान का दबाव नहीं कुछ और ही था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed