{"_id":"61096447a06eaf489018c398","slug":"bellbottom-trailer-review-by-pankaj-shukla-akshay-kumar-vaani-kapoor-lara-dutta-huma-qureshi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bellbottom Trailer Review: दूसरी लहर के बाद सिनेमा का श्रीगणेश, ‘बेलबॉटम’ बनकर परदे पर उतरे अक्षय कुमार","category":{"title":"Movie Reviews","title_hn":"मूवी रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Bellbottom Trailer Review: दूसरी लहर के बाद सिनेमा का श्रीगणेश, ‘बेलबॉटम’ बनकर परदे पर उतरे अक्षय कुमार
लेखक: असीम अरोड़ा और परवेज शेख
कलाकार: अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, आदिल हुसैन, अनिरुद्ध दवे आदि
निर्देशक: रंजीत एम तिवारी
रिलीज डेट: 19 अगस्त 2019
रेटिंग: ***
साल 1984 का है, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बार बार हो रहे विमानों के अपहरण से परेशान हैं। अपने मातहतों पर वह गुस्सा भी हैं। और, फिर एक विमान का अपहरण हो जाता है। मातहत प्रधानमंत्री के आगे अपना एक एजेंट परोसते हैं। प्रधानमंत्री नाटकीय रूप से सवाल करती हैं, उसका नाम क्या है? फिर बीच में ही खुद को प्रोटोकॉल समझाती हैं और पूछती हैं कि कोडनेम क्या है? ये कोडनेम है, ‘बेलबॉटम’। फिर कोई 16 इंची मोहरी वाली बेलबॉटम पहने अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वह समझाते हैं कि जितना ईंधन अपहृत विमान में बचा है, उससे ये विमान कहां कहां जा सकता है। इन शहरों में लंदन शामिल नहीं है। पर वह एजेंट लंदन में भी दिखता है। वाणी कपूर और हुमा कुरैशी भी दिखती हैं लेकिन अगर बीच में पलक झपक गई तो दोनों के सीन मिस भी हो सकते हैं। लेकिन, पूरे ट्रेलर में जो आप मिस नहीं कर सकते हैं, वह है अक्षय कुमार का फिर से भारत कुमार वाला अंदाज और इसका बैकग्राउंड म्यूजिक।
Trending Videos
2 of 6
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में देशभक्ति वाली फिल्मों के चल रहे मेगा मुकाबले की इसी कोरोना काल में बनी और अब रिलीज होने जा रही पहली फिल्म ‘बेलबॉटम’ जैकी भगनानी समेत इसके आधा दर्जन निर्माताओं के अलावा इसके लीड हीरो अक्षय कुमार का भी इम्तिहान है। पिक्चर जैसी भी हो लेकिन इसके ट्रेलर में अक्षय कुमार अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होते दिखते हैं। उनकी परदे पर आमद एक्शन हीरो की तरह ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘बेलबॉटम’ के ट्रेलर में टायर में पैर फंसाकर अक्षय एक्सरसाइज करते दिखते हैं। जब शादीशुदा होने के अलावा उनके दैहिक, दैविक और भौतिक गुणों का बखान हो रहा होता है तो वह चुहल करते भी दिखते हैं। कुल मिलाकर पूरा ट्रेलर अक्षयमय है और फिल्म भी उनकी अक्षयमय ही रहने वाली है क्योंकि इंदिरा गांधी का किरदार करने वाली अभिनेत्री लारा दत्ता फिल्म की मुख्य दोनों हीरोइनों वाणी कपूर और हुमा कुरैशी से ज्यादा फुटेज तो ट्रेलर में ही पा गईं हैं।
4 of 6
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘बेलबॉटम’ कोरोना की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही पहली फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर दिल्ली के सिंगल स्क्रीन थिएटर प्रिया पीवीआर में रिलीज किया गया। यही वह थिएटर है जहां से सिनेमाघरों ने सिंगल स्क्रीन से मल्टी स्क्रीन का पहला सफर शुरू किया था। अब सिनेमाघर फिर से खुल रहे हैं तो अक्षय कुमार और फिल्म ‘बेलबॉटम’ के निर्माताओं को उम्मीद यही है कि इसे देखने सिंगल स्क्रीन में दर्शक ज्यादा आएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
बेलबॉटम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर के हिसाब से फिल्म ‘बेलबॉटम’ में गानों का कोई स्कोप दिख नहीं रहा है लेकिन ट्रेलर के आखिर में लिखे नाम पढ़ें तो फिल्म में पांच गीतकार और छह संगीतकारों का मेला लगाया गया है। एक सस्पेंस थ्रिलर में इतने गाने कहां किस रफ्तार का रोड़ा बनेंगे, ये तो पिक्चर का जियोग्राफिया ही बताएगा। ट्रेलर में फिल्म का नाम आने के समय इनमें से एक गाने का एक लफ्ज़ भर इस्तेमाल किया गया है। मतलब कि ट्रेलर काटने वाले को पूरी फिल्म का बस इतना ही म्यूजिक पीस कायदे का लगा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।