फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Forbidden Love Review: दबे छिपे प्यार से परदा हटाती दो कहानियां, पूजा कुमार और पत्रलेखा ने जीते दिल

Wed, 09 Sep 2020 04:41 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 09 Sep 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Forbidden Love Review by Pankaj shukla arranged marriage anamika pooja kumar patralekha ali fazal
Forbidden Love Review - फोटो : अमर उजाला

Movie Review: फॉरबिडेन लव – चैप्टर 1


अरैंज्ड मैरिज: अली फजल, पत्रलेखा और ओमकार कपूर (कलाकार)। प्रदीप सरकार (निर्देशक)
अनामिका: आदित्य सील, पूजा कुमार और हर्ष छाया (कलाकार)। प्रियदर्शन (निर्देशक)
ओटीटी: ZEE5
रेटिंग :  ***

हिंदी सिनेमा में फिल्मावलियों का चलन जोर पकड़ रहा है। तमाम बड़े निर्देशक छोटी छोटी लेकिन दमदार कहानियों पर फिल्में बना रहे हैं और उनकी एक समान अंतर्धारा इन फिल्मों को एक सूत्र में जोड़ रही है। चार फिल्मों की नई फिल्मावली इस बार ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। इनमें से दो फिल्में ‘अरैंज्ड मैरिज’ और ‘अनामिका’ बुधवार को रिलीज हो गई हैं। फिल्मावली ‘फॉरबिडेन लव’ ऐसे प्रेम की कहानियां हैं जिन पर जमाना परदा डाले रहना चाहता है। जिनकी आम भारतीय जीवन में मनाही है। जाहिर है कि ऐसी फिल्मावलियां वयस्क दर्शकों के लिए ही होती हैं।

Forbidden Love Review by Pankaj shukla arranged marriage anamika pooja kumar patralekha ali fazal
अरैंज्ड मैरिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस सूची में सबसे पहले 'अरेंज्ड मैरिज' का नाम है। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है। प्रदीप सरकार का कमर्शियल फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और फीचर फिल्मों में बड़ा नाम रहा है। इस बार उनकी कहानी कोलकाता में पनपती है। इस कहानी के तीन मुख्य पात्र हैं देव, नील और कीया। प्यार को शादी के साथ जोड़ने वाले रिश्तों और परिवारों के माध्यम से पेश करने की एक अलहदा कोशिश प्रदीप ने यहां की है। अपने बेटे की शादी के पीछे हाथ धोकर पड़ी मां है। शादी के लिए परेशान युवती की शादी करने के लिए कबूतर के खून का टोटका करने वाली एक दादी मां है। और हैं दो ऐसे युवा जो एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते।

Forbidden Love Review by Pankaj shukla arranged marriage anamika pooja kumar patralekha ali fazal
अरैंज्ड मैरिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'अरेंज्ड मैरिज' में असली ट्रेक ओमकार कपूर और अली फजल का है। अली फजल को यहां एक आसक्त प्रेमी के रूप में दिखाया गया है जिसे अपने प्रेम को किसी दूसरे के पास जाते देखना सहन नहीं होता। उसके चरित्र के बारे में निर्णय लेने की उसे जज करने की फिल्म देखते समय प्राकृतिक प्रतिक्रिया दर्शक के मन में होती है लेकिन फिल्म खत्म होने के बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की टिप्पणियां जब प्रदीप कुमार स्क्रीन पर पेश करते हैं तो सब कुछ नया नॉर्मल हो जाता है। अभिनय के लिहाज से इस फिल्म में पत्रलेखा ने एक अंदर ही अंदर घुटती पत्नी के रूप में अच्छा अभिनय किया है। ओमकार कपूर ने अपना रोल जैसा कहा गया वैसा निभा दिया। हां, अली फजल के लिए इस तरह के किरदार में खुद को पेश करना एक चुनौती जरूर रही। कोलकाता के कुछ नए फ्रेम दिखाने में निर्देशक प्रदीप सरकार ने इस फिल्म मे कामयाबी पाई है।

यहां देखें 'अरेंज्ड मैरिज'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Forbidden Love Review by Pankaj shukla arranged marriage anamika pooja kumar patralekha ali fazal
अनामिका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘फॉरबिडेन लव’ फिल्मावली की जो दूसरी फिल्म जी5 ने बुधवार को रिलीज की, वह ‘अरैंज्ड मैरिज’ की तरह ही परदे के पीछे वाले प्यार की ही कहानी है, लेकिन यहां दर्शकों की निगाहें शुरू से आखिर तक इसकी अभिनेत्री पूजा कुमार से हट ही नहीं पातीं। हिंदी फिल्म के दर्शकों ने उन्हें कमल हासन के साथ ‘विश्वरूपम’ में जब से देखा है, उनकी फैन फॉलोइंग उत्तर भारत में भी खूब बढ़ी है। अमेरिका में पली बढ़ीं पूजा कुमार का इतना मादक रूप शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो। पूजा कुमार यहां एक कुशल गृहिणी हैं, जो घर पर बूढ़े ससुर की देखभाल करती है और बाहर एक कैफे में नौकरी भी करती है। पति दिन रात काम मे बिजी रहता है और मौका मिलने पर भी अपनी बीवी को तवज्जो नहीं देता। हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि घर की मुर्गी को रोस्टेड चिकन बनाकर स्वाद लेने वाला मिल जाता है। दोनों मिलते हैं। घुलते हैं और इतना हिल जाते हैं कि साथ नई दुनिया बसाने का मन भी बना लेते हैं। और, फिर..! इसके बाद जो होता है, वह बता देने से फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो सकता है।

विज्ञापन
Forbidden Love Review by Pankaj shukla arranged marriage anamika pooja kumar patralekha ali fazal
अनामिका - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘फॉरबिडेन लव’ की पहली दोनों कहानियों ने अपने नाम के अनुरूप वयस्क दर्शकों के सामने कुछ अलग और कुछ अलहदा से देखने का मौका पेश किया है। पहली फिल्म में पत्रलेखा और दूसरी में पूजा कुमार ने अपनी तरफ से कामुकता दिखाने की सफल कोशिश की है। लेकिन, दोनों में तुलना करें तो पूजा कुमार अव्वल नंबर रहीं। उनकी फिल्म खत्म होने के बाद भी लगता रहता है कि जैसे जल्दी खत्म हो गई। फिल्मावली की अगली दो फिल्में अनिरुद्ध रॉय चौधरी निर्देशित 'रूल्स ऑफ गेम' और महेश मांजरेकर निर्देशित ‘डायग्नोसिस ऑफ लव’ हैं। ये दोनों फिल्में 24 सितंबर को रिलीज होंगी।

‘फॉरबिडेन लव’ की दूसरी फिल्म अनामिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed