गुजरात के नाडियाड से सन 55 में बंबई आए अब्दुल करीम नाडियाडवाला की अरबों की संपत्ति मुंबई के मलाड में रही है। उन्होंने दर्जनों फिल्में बनाईं और उनके नाम पर मुंबई के रास्ते भी बने। अब्दुल करीम नाडियाडवाला फिल्म इंडस्ट्री में ए के नाडियाडवाला के नाम से मशहूर रहे। उनके बेटे सुलेमान नाडियाडवाला के बेटे साजिद के बारे में मुंबई के पुराने लोग यही बताते हैं कि इसने बड़ी मेहनत से प्रोडक्शन का काम सीखा और फिर अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी खोली। साजिद के जे पी दत्ता की फिल्म गुलामी में भी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने की बात सामने आती है, निर्देशक वह बहुत बाद में फिल्म ‘किक’ से बने।
बाइस्कोप: 20 साल बाद भी कायम ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ का जादू, ऐन मौके पर इसलिए बदल गईं हीरोइनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बतौर प्रोड्यूसर साजिद के करियर ने रफ्तार पकड़ी फिल्म ‘जीत’ से। सनी देओल और सलमान खान स्टारर ये फिल्म बनी छह करोड़ में और इसने कमाए बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़। अगली फिल्म साजिद ने जो बनाई उसमें सलमान खान का डबल रोल था। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ‘जुड़वा’ ने सलमान के करियर को भी उस वक्त संभाला, जब उनको इसकी सख्त जरूरत थी। और, इसके बाद बनी सलमान और साजिद की जोड़ी ने हैट्रिक मारी फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ के साथ। 5 अगस्त 2000 को रिलीज हुई इस फिल्म की रिलीज को 20 साल पूरे हो चुके हैं और आज भी ये नई पीढ़ी की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है। सलमान के चाहने वाले इसे बेशुमार प्यार करते हैं।
5 अगस्त को वैसे तो मैंने फिल्म ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ के बारे में लिखने की तैयारी की थी लेकिन फेसबुक के एक पोल में ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ ने बाजी मार ली। मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘दोस्त’ भी इसी तारीख को 1989 में रिलीज हुई। फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ के निर्देशक थे राज कंवर। दिल्ली में थिएटर से अपना करियर शुरू करने वाले राज कंवर ने बंबई आने के बाद राजकुमार संतोषी और शेखर कपूर के असिस्टेंट के तौर पर काम किया और जो पहली फिल्म बतौर निर्देशक बनाई, उसी से शाहरुख खान की भी लॉन्चिंग हिंदी सिनेमा में हुई। नाम तो आपको इस फिल्म का पता ही होगा, ‘दीवाना’। फिल्म की हीरोइन थीं दिव्या भारती जो बाद में साजिद नाडियाडवाला की पत्नी बनीं।
बाइस्कोप: पढ़िए आज ही के दिन रिलीज हुई फिल्म ‘अभिमान’ के 10 दिलचस्प किस्से, जानिए क्या है ‘अमिया’?
मलयालम की सुपरहिट फिल्म ‘चंद्रलेखा’ की रीमेक है। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘चंद्रलेखा’ ने देश से ज्यादा विदेश में कमाई की और लंदन में रिलीज होकर तो ये यूके टॉप 10 में जा पहुंची थी। साजिद को वहीं से इस फिल्म का आइडिया आया। उन्होंने इसे हिंदी में रूपांतरित करने के काम पर लगाया रूमी जाफरी को। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के बाद भाग्यश्री ने अपने पति हिमालय के साथ एक फिल्म की थी ‘पायल’। इसी फिल्म से रूमी जाफरी का करियर बतौर राइटर हिंदी फिल्मों में शुरू हुआ और साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘वक्त हमारा है’ को रूमी के करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ फिल्म का हिंदी में नाम भी शुरू में ‘चंद्रलेखा’ ही रखा गया था।
फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ की कहानी दो सहेलियों की कहानी है जिसमें दोनों को एक ही नौजवान से प्यार हो जाता है। राज नाम का ये नवयुवक दरअसल गायक बनने की कोशिश कर रहा है। एक दिन उसे एक रईस परिवार की बेटी नाजुक हालत में मिलती है और वह उसे अस्पताल पहुंचा देता है। घरवालों को लगता है कि ये वही लड़का जिसके साथ उनकी बेटी ने भागने की योजना बनाई थी। घर के मालिक बीमार हैं। दिल का दौरा उनको किसी भी वक्त पड़ सकता है तो झूठ होकर भी ये नकली सच भलाई का काम करता है। लेकिन हालात तब बिगड़ते हैं जब इस लड़की की सहेली को इस लड़के से प्यार हो जाता है और जब पहले वाली लड़की होश में आती है तो उसे इस सच्चे इंसान की सेवा देख इससे प्यार हो जाता है। इसके बाद लंबा इमोशनल ड्रामा है। थोड़ा सा सस्पेंस है। खूब सारे मस्ती भरे गाने हैं। और, क्लाइमेक्स में शाहरुख खान भी हैं।
फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ में मुंबई में गायक बनने आए इस नौजवान का रोल किया है सलमान खान ने। ट्रेन के सामने पटरी पर मिली लड़की है रानी मुखर्जी और उनकी सहेली का रोल किया प्रीति जिंटा ने। लेकिन, फिल्म ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ की ये कास्टिंग इतनी आसान भी नहीं रही। साजिद नाडियाडवाला ने पहले पहल जब ये फिल्म अनाउंस की तो इसे प्रियदर्शन निर्देशित करने जा रहे थे। उस समय फिल्म के हीरो थे अनिल कपूर। रईस घर की बेटी के रोल में थी महिमा चौधरी और उनकी सहेली का रोल करने जा रही थीं तब्बू।
बाइस्कोप: शाहरुख और काजोल की इस फिल्म में सबसे पहले बननी थी जोड़ी, फिर ऐसे लगा नंबर रवीना टंडन का

कमेंट
कमेंट X