{"_id":"59842f3a4f1c1b234e8b46ed","slug":"jab-harry-met-sejal-movie-review-starring-shah-rukh-khan-and-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jab Harry Met Sejal Review: अंगूठी की तरह गायब है फिल्म से रोमांच, बेदम दिखे हैरी और सेजल","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
Jab Harry Met Sejal Review: अंगूठी की तरह गायब है फिल्म से रोमांच, बेदम दिखे हैरी और सेजल
क्या दो घिसे हुए सिक्के मिलकर एक खनकता कॉइन बन सकते हैं? शाहरुख खान और इम्तियाज अली के मेल-मिलाप से बनी 'जब हैरी मैट सेजल' देखें तो सीधा जवाब है, नहीं। कहने को दोनों दिग्गज हैं मगर चमक खो चुके हैं। इस फिल्म में दोनों ने एक-दूसरे को सहारा देने की कोशिश की परंतु बुरी तरह लड़खड़ाए हैं।
कभी लवस्टोरी के माहिर रहे इम्तियाज की यह कहानी बेदम है और शाहरुख के स्टबल उगे चेहरे में रूमानियत सूख चुकी है। अपनी जवानी खोकर वह पर्दे पर भी बढ़ती उम्र के बच्चों के पिता ही नजर आते हैं। होना यह चाहिए कि दमदार डायरेक्टर-ऐक्टर अपनी प्रतिभा से कोई नई खोज करें लेकिन दोनों सफलता का बोझ अपने सिर पर ढो रहे हैं। ऐसे में कुछ नया कैसे सोचें?
मूल कहानी इतनी है कि हैरी पंजाब से यूरोप पहुंच कर ट्रेवल गाइड बन गया और गुजराती सेजल रिश्तेदारों संग घूमने आई है। सेजल के मंगेतर ने उसे पुश्तैनी अंगूठी पहना कर प्रपोज किया। थोड़े समय में पता चलता है कि अंगूठी सुंदरी के अंगुलियों से फिसल गई। सब लौट गए और सेजल हैरी के साथ यूरोप में अंगूठी ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
'जब हैरी मेट सेजल' रिव्यू
खोदा पहाड़ निकली चुहिया की तर्ज पर आखिर रिंग सेजल के पर्स में निकलती है। आश्चर्य कि पूरी कहानी का ढांचा जिस जिज्ञासा पर खड़ा है, उस रिंग के मिलने के दृश्य को इतने ठंडे ढंग से रचा गया है कि मानों कुछ हुआ ही नहीं! सेजल घर लौट जाती है। तब हैरी को अहसास होता है कि वह अपना दिल छोड़ गई और उसका दिल ले गई।
बॉलीवुड की हर दूसरी-तीसरी फिल्म में यह हादसा होता है। कहानी की बड़ी कमी यह है कि हैरी के अतीत से जुड़े सवाल अनसुलझे हैं। हैरी बीच-बीच में एकदम सैड हो जाता है और फिल्म अचानक खत्म हो जाती है। हैरान दर्शक पाते हैं कि इस सफर में उनकी जेब कट गई!!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।