{"_id":"601a837279fe08328f48e5e7","slug":"the-girl-on-the-train-trailer-review-by-pankaj-shukla-netflix-parineeti-chopra-aditi-rao-hyhdari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TGOTT Trailer Review: परिणीति के सामने करियर की सबसे बड़ी चुनौती, ट्रेलर में अदिति ने लूट ली महफिल","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
TGOTT Trailer Review: परिणीति के सामने करियर की सबसे बड़ी चुनौती, ट्रेलर में अदिति ने लूट ली महफिल
32 साल की हो चुकीं परिणीति चोपड़ा के पास इस वक्त तीन फिल्में हैं, ‘साइना’, ‘संदीप और पिंकी फरार’ व ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’। पहली फिल्म इनमें से ना जाने कब से बन रही है और अब बन भी रही है कि नहीं, किसी को कुछ पता नहीं है। दूसरी फिल्म ना जाने कब से बनकर तैयार है और कब रिलीज हो रही है, किसी को कुछ पता नहीं है। ले देकर बची तीसरी फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ जिसका ट्रेलर नेटफ्लिक्स ने बुधवार को रिलीज कर दिया। इस हिंदी फिल्म का ट्रेलर देखकर पहली बात तो ये ही समझ आती है कि फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के समय आम बोलचाल की हिंदी जानने वालों की भारी किल्लत रही है।
2 of 5
द गर्ल ऑन द ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार रहा है। एमिली ब्लंट की इसी नाम की फिल्म की इस रीमेक में परिणीति चोपड़ा को वो क्या कहते हैं, ‘ऑथर बैक्ड रोल’ मिला है। लेकिन ट्रेलर देखकर लगता नहीं कि वह इस किरदार में सहज रह पाईं हैं। परिणीति ने अपने करियर में अब तक चुलबुले, मस्ती भरे और शरारती लड़कियों वाले ऐसे किरदार किए हैं, जिनमें अभिनय को कला के तौर पर पेश करने की कोई खास जरूरत रही नहीं दिखी। अब पहली बार उनके अभिनय का इम्तिहान होने जा रहा है।
3 of 5
द गर्ल ऑन द ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर के लिहाज से देखा जाए तो फिल्म की कहानी में सस्पेंस है। हू डन इट टाइप की फिल्म लगती है और देखते हुए दिलचस्पी भी बनती है कि आखिर जिस रात का जिक्र बार बार आ रहा है, उस रात हुआ क्या होगा? फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का ट्रेलर नेपथ्य से आती आवाजों के सहारे चलते हुए आगे बढ़ता है। ट्रेलर की सबसे कमजोर कड़ी भी ये वॉयस ओवर ही है। एक भी संवाद कायदे से न बोला गया है और न लिखा गया है। इससे अच्छा तो इसे अंग्रेजी में ही एडिट कर दिया गया होता तो शायद असर बेहतर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द गर्ल ऑन द ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनय के मामले में ट्रेलर में पूरे समय ध्यान अगर कोई खींच पाता है तो वह हैं अदिति राव हैदरी। उनके चेहरे पर एक अलग ही आकर्षण है। ये एक सुंदर स्त्री के संपूर्ण होने और उसके हर समय मासूमियत का आवरण ओढ़े होने का भ्रम देने वाला आकर्षण है। अभिनय में उनके चमक है, लेकिन दर्शक हर फ्रेम में उस रहस्य को तलाशने को मजबूर रहता है जो अंत तक सामने आता नहीं है। पुलिस अफसर के किरदार में कीर्ति कुलहरी भी असर छोड़ती हैं। अविनाश तिवारी फिर एक बार महिला चरित्रों के बीच अपना वजूद बचाए रखने का संघर्ष करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
द गर्ल ऑन द ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसी महीने के आखिरी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ को उसी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने बनाया है जिनकी दो बड़ी फिल्में ‘83’ और ‘सूर्यवंशी’ थिएटरों में रिलीज की राह तक रही हैं। परिणीति चोपड़ा की फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से शायद उनको उतना फायदा मिलता न दिखता हो जितना नेटफ्लिक्स ने दे दिया होगा। ट्रेलर में ज्यादा जान दिखी नहीं है, अब इंतजार फिल्म का रहेगा, जिसमें परिणीति के हुनर का और निर्दशक रिभु सेनगुप्ता के जिगर का असली इम्तिहान होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।