{"_id":"68ca72a778e19e7dbb0e9edc","slug":"movies-and-series-based-on-pm-modi-life-story-and-struggles-including-pm-narendra-modi-2025-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Narendra Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देखें ये फिल्में-सीरीज, जिनमें दिखता है प्रधानमंत्री के जीवन का संघर्ष","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Narendra Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देखें ये फिल्में-सीरीज, जिनमें दिखता है प्रधानमंत्री के जीवन का संघर्ष
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:05 PM IST
सार
PM Modi Movies-Series: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर देखिए PM मोदी पर बनी ये फिल्में और सीरीज।
विज्ञापन
1 of 4
पीएम मोदी पर बनी फिल्में और सीरीज
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज बुधवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी का 75वां जन्मदिन है। पीएम मोदी के व्यक्तित्व और उनके संघर्ष को कुछ फिल्मों और सीरीज में दिखाया गया है, जो दर्शकों को प्रेरणा देने का काम करते हैं। आज इस खास अवसर पर हम जानेंगे उन फिल्मों और सीरीज के बारे में, जिनमें दिखाई गई प्रधानमंत्री की जीवनी। देखें लिस्ट..
2 of 4
फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी
साल 2019 में ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज हुई थी। इस बॉयोपिक में बालक नरेंद्र से लेकर प्रधानमंत्री मोदी बनने तक का सफर दिखाया गया था। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो शुरुआत में दिखता है कि कैसे उन्होंने चाय बेचकर अपने मुफलिसी के दिन गुजारे थे। लेकिन देश के प्रति कुछ कर गुजरने की चाह ने उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। फिर वो देश के खातिर सब कुछ करते हैं और राजनीति में एंट्री करके प्रधानमंत्री तक का सफर तय करते हैं। आपको बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया था।
3 of 4
मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन
- फोटो : IMDB
मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन
साल 2019 में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' नाम की वेब सीरीज रिलीज हुई थी। इस सीरीज में PM मोदी के बचपन, राजनीति में सक्रियता, आपातकाल के दौरान का संघर्ष, गुजरात के मुख्यमंत्री का सफर से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी दिखाई थी। इस सीरीज में प्रधानमंत्री की भूमिका महेश ठाकुर ने निभाई थी। इसके अलावा इसमें प्राची शाह, फैजल खान, आशीष शर्मा और दर्शन जरीवाला जैसे कलाकारों भी नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मोदी सीएम टू पीएम
- फोटो : IMDB
मोदी- सीएम टू पीएम
'मोदी- सीएम टू पीएम' भी वेब सीरीज थी। आपको बताते चलें कि यह 'मोदी- जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' का ही दूसरा सीजन था, जिसमें महेश ठाकुर मुख्य भूमिका में थे। इस सीजन में प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर पीएम मोदी बनने के सफर को बहुत ही खूबसूरत ढंग से बयां किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।