{"_id":"674c6727f34a6083e20e05e9","slug":"movies-based-on-indian-cricketers-biopics-sachin-a-billion-dreams-ms-dhoni-the-untold-story-83-azhar-2024-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movies On Players: संघर्ष से सफलता तक के सफर को दिखाती हैं ये फिल्में, भारतीय क्रिकेटर्स के जीवन पर हैं आधारित","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Movies On Players: संघर्ष से सफलता तक के सफर को दिखाती हैं ये फिल्में, भारतीय क्रिकेटर्स के जीवन पर हैं आधारित
Sun, 01 Dec 2024 07:29 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:29 PM IST
सार
Movies On Players: बॉलीवुड में कई फिल्में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर बन चुकी हैं। हाल ही में हरभजन सिंह ने भी अपनी बायोपिक के संकेत दिए हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में भारतीय क्रिकेटर्स की जिंदगी पर बन चुकी हैं?
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर्स की जिंदगी पर बनी फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड ने भारतीय क्रिकेटर्स के जीवन पर आधारित कई फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों में उनके संघर्ष और निजी जीवन की जटिलताओं को प्रदर्शित किया गया है, जो लोगों को तब तक संघर्ष करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, जब तक सफलता ना मिल जाए। हाल ही में भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक बातचीत में अपने बायोपिक के बारे में खुलासा किया। दिग्गज गेंदबाज ने बताया कि जल्द ही वह अपने बायोपिक की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने अपने बायोपिक के लिए विक्की कौशल का नाम उपयुक्त बताया। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में हैं, जो भारतीय क्रिकेटर्स पर बन चुकी हैं।
सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स
- फोटो : यूट्यूब
सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की भी बायोपिक बन चुकी है। इसका नाम है ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ फिल्म को वर्ष 2017 में रिलीज किया गया था। इसका निर्देशन जेम्स एर्स्किन ने किया है और निर्माण रवि भगचंदका और श्रीकांत भासी ने 200 नॉट आउट प्रोडक्शंस और कार्निवल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। फिल्म में सचिन के निजी जीवन और खेल के प्रति उनके समर्पण को दर्शाया गया है।
Chiranjeevi: अपनी अगली फिल्म में चिरंजीवी के साथ काम करेंगे श्रीकांत ओडेला? मेगास्टार ने कहानी पर जताई सहमति

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
- फोटो : यूट्यूब
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी। फिल्म में धोनी का किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। सुशांत के अलावा अनुपम खेर, दिशा पाटनी और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।

अजहर
- फोटो : यूट्यूब
अजहर
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर भी फिल्म बन चुकी है। यह फिल्म वर्ष 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत दर्जे की थी इस फिल्म में मोहम्मद अजहरुद्दीन की भूमिका इमरान हाशमी ने निभाई है।

83
- फोटो : यूट्यूब
83
भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार 1983 में वनडे विश्व कप जीता था। भारत की इस शानदार जीत और कपिल देव के संघर्ष की कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह ने किया है और इसमें मुख्य भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई है।