फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies on Maratha Empire: छावा से पहले इन फिल्मों में दिखी मराठा साम्राज्य की कहानी, इतिहास से रूबरू हुए दर्शक

Sat, 24 Aug 2024 07:26 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 07:26 PM IST
सार

हाल ही में, विक्की कौशल की नई फिल्म 'छावा' का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस फिल्म में वो छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में दिखाई देंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले का किरदार अदा करती हुई दिखेंगी।

विज्ञापन
Movies Based on Maratha Empire Farzand Pawankhind Shivrayancha Chhava sher shivraj
शिवरायांचा छावा और शेर शिवराज - फोटो : यूट्यूब @EverestMarathi/@RajshriMarathi

हाल ही में, विक्की कौशल की नई फिल्म 'छावा' का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस फिल्म में वो छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में दिखाई देंगे। वहीं, रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले का किरदार अदा करती हुई दिखेंगी। संभाजी महाराज मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। भारतीय सिनेमा उद्योग में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें मराठा साम्राज्य की कहानी दिखाई गई है। मराठी सिनेमा में तो ऐसी फिल्मों की भरमार है, जिनमें मराठा साम्राज्य की महान गाथा को प्रस्तुत किया गया है। ये फिल्में मराठा साम्राज्य के इतिहास से दर्शकों का परिचय कराने का काम करती है। 

Movies Based on Maratha Empire Farzand Pawankhind Shivrayancha Chhava sher shivraj
फर्जंद - फोटो : यूट्यूब @RajshriMarathi

फर्जंद

'फर्जंद' फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन दिगपाल लंजेकर ने किया है। इस फिल्म में वीर योद्धा कोंडाजी फर्जंद की कहानी दिखाई गई है, जो अपने साथी योद्धाओं के साथ पन्हाला किले को जीतने के लिए रणभूमि में उतरता हैं। फर्जंद ने आदिल शाह से युद्ध लड़ा था। फर्जंद ने 60 योद्धाओं के साथ 2500 लोगों से युद्ध लड़ा था।

Movies Based on Maratha Empire Farzand Pawankhind Shivrayancha Chhava sher shivraj
पवनखिंड - फोटो : यूट्यूब @PrimeVideoIndia

पावनखिंड

'पावनखिंड' 2022 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन भी दिगपाल लंजेकर ने ही किया था। 'पावनखिंड' मराठा योद्धा बाजीप्रभु देशपांडे की कहानी को दिखाती है, जो आदिल शाह सल्तनत के जनरल सिद्दी मसूद से युद्ध लड़ते हैं। इस लड़ाई को पवन खिंड का युद्ध नाम से जाना जाता हैं। बता दें कि 'फर्जंद' और 'पावनखिंड' दोनों ही फिल्में मराठा साम्राज्य पर आधारित आठ फिल्मों की सीरीज 'श्री शिवराज अष्टक' की तीसरी फिल्म है। 

Blessy: "आडुजीवितम का उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं", ब्लेसी को क्यों जारी करना पड़ा बयान?

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Based on Maratha Empire Farzand Pawankhind Shivrayancha Chhava sher shivraj
शिवरायांचा छावा - फोटो : यूट्यूब @EverestMarathi

शिवरायांचा छावा

शिवरायांचा छावा 2023 में रिलीज हुई थी। इस मराठी फिल्म में शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के जीवन की गाथा दिखाई गई है। इसमें संभाजी का नेतृत्व कौशल और उनका शौर्य देखने को मिलता है। संभाजी ने साल 1681 से 1689 तक राज किया था। यह फिल्म 'श्री शिवराज अष्टक' की छठी फिल्म है। इसमें भूषण पाटिल ने संभाजी महाराज का रोल किया है। 

Indian Cinematic Universe: भूल जाइए मार्वल और डीसी के यूनिवर्स, अब दिखेगा इन भारतीय सिनेमैटिक यूनिवर्स का जादू

विज्ञापन
Movies Based on Maratha Empire Farzand Pawankhind Shivrayancha Chhava sher shivraj
शेर शिवराज - फोटो : यूट्यूब @RajshriMarathi

शेर शिवराज

शेर शिवराज साल 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह मराठा सम्राट शिवाजी महाराज की साहसिक यात्रा को परदे पर पेश करती है। फिल्म में शिवाजी महाराज और अफजल खान का आमना-सामना दिखाया गया है। दर्शक देखते हैं कि कैसे प्रतापगढ़ की लड़ाई जीतने के लिए शिवाजी साहस का परिचय देते हैं। यह फिल्म भी 'श्री शिवराज अष्टक' का ही हिस्सा है। 

Justice Hema Committee: बंगाली अभिनेत्री ने लगाया निर्देशक पर दुर्व्यवहार का आरोप, रंजीत बोले- मैं असली पीड़ित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed