सब्सक्राइब करें

Mr Bachchan: इस दिन 'मिस्टर बच्चन' के ट्रेलर से धूम मचाएंगे मास महाराजा, रवि तेजा की फिल्म का नया पोस्टर जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 05 Aug 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mr Bachchan trailer to release on 7 august 2024 ravi teja Bhagyashri Borse Harish Shankar film new poster out
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @raviteja_2628
साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया था, जिससे फैंस के बीच उत्साह का माहौल था। वहीं, अब निर्माताओं ने फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

Trending Videos
Mr Bachchan trailer to release on 7 august 2024 ravi teja Bhagyashri Borse Harish Shankar film new poster out
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @raviteja_2628

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर 'मिस्टर बच्चन' के ट्रेलर की रिलीज की तारीख पर्दा उठाया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया। फिल्म के नए पोस्टर में रवि तेजा अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। भाग्यश्री ब्लैक और ग्रीन साड़ी पहने रवि से लिपटी हुई हैं। वहीं रवि भी काले कपड़ों में दिखे।

View this post on Instagram

A post shared by RAVI TEJA (@raviteja_2628)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr Bachchan trailer to release on 7 august 2024 ravi teja Bhagyashri Borse Harish Shankar film new poster out
फिल्म 'मिस्टर बच्चन' - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

पोस्टर पर ट्रेलर की रिलीज डेट भी लिखी हुई है। फिल्म का ट्रेलर 7 अगस्त, 2024 को रिलीज होगा। कैप्शन में रवि तेजा ने लिखा, 'मिस्टर बच्चन का मास महा ट्रेलर 7 अगस्त को देखें। इसके साथ ही अब रवि तेजा अभिनीत मिस्टर बच्चन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 14 अगस्त की शाम को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विशेष प्रीमियर आयोजित किए जाएंगे। टीम फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब तक रिलीज हुए तीन गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

Mr Bachchan trailer to release on 7 august 2024 ravi teja Bhagyashri Borse Harish Shankar film new poster out
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

हरीश शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म रवि तेजा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी है। वहीं, भाग्यश्री बोरसे इस थ्रिलर फिल्म में रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म निर्देशक हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित है।

विज्ञापन
Mr Bachchan trailer to release on 7 august 2024 ravi teja Bhagyashri Borse Harish Shankar film new poster out
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

फिल्म में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे के साथ सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है। अजय देवगन की 'रेड' का तेलुगु रूपांतरण 'मिस्टर बच्चन' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed