Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mrinal Kulkarni to play lead role in asgar Wajahat written movie dhai aakhar based on novel tirthatan ke baad
{"_id":"672f3e6bc567fd93b203ebfe","slug":"mrinal-kulkarni-to-play-lead-role-in-asgar-wajahat-written-movie-dhai-aakhar-based-on-novel-tirthatan-ke-baad-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhai Aakhar: सिनेमा का साहित्य से रिश्ता जोड़ने की अनूठी कोशिश, मृणाल कुलकर्णी की ‘ढाई आखर’ रिलीज को तैयार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dhai Aakhar: सिनेमा का साहित्य से रिश्ता जोड़ने की अनूठी कोशिश, मृणाल कुलकर्णी की ‘ढाई आखर’ रिलीज को तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 09 Nov 2024 04:37 PM IST
सार
फिल्म ‘ढाई आखर’ के ट्रेलर की शुरुआत प्रेम पत्र की कुछ बहुत ही खूबसूरत पंक्तियों से होती है। ये फिल्म एक चलताऊ किस्म की फिल्म न होकर एक गूढ़ अर्थ को अपने विषय में समेटकर आगे बढ़ना चाहती है।
विज्ञापन
1 of 5
Dhai Aakhar
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी की फिल्मों को हिंदी के साहित्य से जोड़ने की एक अनूठी कोशिश करती फिल्म ‘ढाई आखर’ के मर्मस्पर्शी ट्रेलर ने रिलीज होते ही लोगों का दिल जीत लिया है। अमरीक सिंह दीप के उपन्यास ‘तीर्थाटन के बाद’ से ये फिल्म अपना आधार पाती है और इसके संवाद असगर वजाहत ने लिखे हैं। हिंदी सिनेमा के एक और स्तंभ गीतकार इरशाद कामिल ने भी फिल्म को काव्यमयी आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई है। इस फिल्म का प्रीमियर पिछले साल गोवा में आयोजित भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है, अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
2 of 5
Dhai Aakhar
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘ढाई आखर’ के ट्रेलर की शुरुआत प्रेम पत्र की कुछ बहुत ही खूबसूरत पंक्तियों से होती है, तुम्हारा प्यार मेरे लिए एक हवा के ऐसे झोंके की तरह का हैं कलियों के चटकने की आवाज के जैसा। इसी से पता चलता है कि ये फिल्म एक चलताऊ किस्म की फिल्म न होकर एक गूढ़ अर्थ को अपने विषय में समेटकर आगे बढ़ना चाहती है। और, फिर जब ट्रेलर का ये संवाद सुनने वालों के कानों पर हथौड़े की तरह चोट करता है, तो दर्शक एकदम से सजग हो जाता है। संवाद है, ‘अनचाहे मर्द के साथ शादी करना, उसके साथ सोना और उसके अंश को धारण करना पाप होता है।‘
3 of 5
Dhai Aakhar
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
2 मिनट और 40 सेकंड के इस ट्रेलर में फिल्म ‘ढाई आखर’ की प्यार और मानवीय रिश्ते की कहानी को बहुत ही प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया है। पिछले साल इफ्फी गोवा में प्रतिष्ठित पैनोरमा सेक्शन में चयनित निर्देशक प्रवीन अरोड़ा की फिल्म ‘ढाई आखर’ को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों ने काफी प्रशंसा की थी। अब ये फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Nayanthara: नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री को फैंस के लिए उपहार बताया, नागार्जुन संग रिश्ते को दिखाया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dhai Aakhar
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘ढाई आखर’ हर्षिता नाम की एक ऐसी महिला की कहानी है, जो वर्षों तक घरेलू हिंसा और अपमानजनक वैवाहिक जीवन का शिकार रही। वह पत्रों के माध्यम से एक मशहूर लेखक श्रीधर के करीब आती है लेकिन विधवा होने के कारण उनका यह संबंध पुरुष प्रधान समाज परिवार को स्वीकार नहीं होता। हिन्दी और मराठी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी फिल्म में हर्षिता के रोल में नजर आएंगी।
Pushpa 2 Sreeleela: पुष्पा 2 द रूल सेट से श्रीलीला-अल्लू अर्जुन की लीक हुई तस्वीर, प्रशंसक हुए उत्साहित
विज्ञापन
5 of 5
Dhai Aakhar
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक प्रवीन अरोड़ा कहते हैं कि फिल्म 'ढाई आखर' एक प्रेम कहानी को बहुत ही मासूमियत और प्रभावशाली तरीके से बताती है। वहीं, अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी के मुताबिक, फिल्म ‘ढाई आखर’ में प्रेम को लेकर समाज के दोहरे रवैये को दिखाया गया हैं। फिल्म की चेन्नई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी आधिकारिक स्क्रीनिंग हो चुकी है। कंबोडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। फिल्म ‘ढाई आखर’ की शूटिंग उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है।
Irrfan Khan: अपनी हर फिल्म में शूजित को याद आते हैं इरफान, बोले- 'वैकल्पिक उपचार चुनते तो थोड़े और समय होते
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।