पिछले साल दिसंबर महीने में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। ‘पुष्पा 2’ रिलीज के 41वें दिन भी करोड़ के आंकड़े में कारोबार कर रही है। ‘मुफासा’ की कमाई पर नजर दौड़ाई जाए तो यह लाखों में सिमटती नजर आ रही है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। ‘मुफासा’ का प्रदर्शन और भी सराहनीय हो जाता है, क्योंकि उसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई तब की जब ‘पुष्पा 2’ भारतीय सिनेमाघरों में कहर बरप रहा था। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
Mufasa-Pushpa 2 Box Office: मंगलवार को ‘पुष्पा 2’ और ‘मुफासा’ ने हासिल की बढ़त, जानें किसने की कितनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:06 PM IST
सार
Mufasa-Pushpa 2 Box Office: ‘पुष्पा 2’ और ‘मुफासा’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन जारी है, मंगलवार को दोनों फिल्मों की कमाई में बढ़त देखी गई। आइए जानते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन