फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Date Of Hindi Cinema: अगस्त की पांचवी तारीख को रिलीज हुईं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस सफलता में बनाए रिकॉर्ड

Mon, 05 Aug 2024 07:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 Aug 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
Mughal E Azam to Hum Aapke Hain Koun Betaab Love in Tokyo These Successful Movies Released On August 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

नया साल, 15 अगस्त, 26 जनवरी, होली, दिवाली, ईद और क्रिसमस! सिनेमाई दुनिया में ये तारीखें और मौके बेहद खास माने जाते हैं। दर्शकों को आकर्षित करने के लिए निर्माता अपनी फिल्में इन्हीं तारीखों को रिलीज करने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। यह प्रयोग कई बार बंपर कमाई करा देता है तो कई बार मुंह की खानी पड़ती है। लेकिन, इन सभी से अलग एक और तारीख है, जो हिंदी सिनेमा में 'लकी डेट' के नाम से दर्ज है। 60 के दशक से लेकर 90 के दशक तक के कालखंड में इस तारीख को रिलीज हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड ही बनाए हैं। कौन सी हैं वो फिल्में, चलिए जान लेते हैं... 

Mughal E Azam to Hum Aapke Hain Koun Betaab Love in Tokyo These Successful Movies Released On August 5
'हम आपके हैं कौन' - फोटो : सोशल मीडिया

'हम आपके हैं कौन' (1994)
वर्ष 1994 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। सूरज बड़जात्या ने निर्देशन किया था और कलाकार थे- माधुरी दीक्षित, सलमान खान, रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, आलोक नाथ, रीमा लागू आदि। फिल्म तो फिल्म इसका संगीत भी कमाल था। इस फिल्म ने आम भारतीय परवारों को खुद से जोड़ लिया था। आज भी 'हम आपके हैं कौन' टेलिविजन पर चल रही हो तो पूरा परिवार साथ बैठकर देखने लगता है। इसे देखते हुए लगता है जैसे किसी की शादी का वीडियो कैसेट देख रहे हों! बॉक्स ऑफिस सफलता के मामले में इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किए थे। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कमाई के मामले में पहली सौ करोड़ी फिल्म बनने का खिताब इसी फिल्म के नाम रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसका बजट करीब छह करोड़ रुपये था।  यह साल 1982 में आई फिल्म 'नदिया के पार' की रीमेक थी ।

Mughal E Azam to Hum Aapke Hain Koun Betaab Love in Tokyo These Successful Movies Released On August 5
बेताब - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol

'बेताब' (1982)
आज ही की तारीख यानी 5 अगस्त को वर्ष 1982 में फिल्म 'बेताब' भी रिलीज हुई। इसी फिल्म के जरिए सनी देओल ने बॉलीवुड में आगाज किया था और उनकी क्या ही शानदार बोहनी हुई। फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था। सनी देओल के साथ अमृता सिंह और शम्मी कपूर भी नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बेताब' अपनी रिलीज की साल दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 13.5 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता हासिल की थी। यह फिल्म कमाई के मामले में सिर्फ अमिताभ बच्चन की 'कुली' से पीछे रही थी, जो 1983 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी।
Deadpool And Wolverine Collection: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, 10वें दिन भी गाड़े झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
Mughal E Azam to Hum Aapke Hain Koun Betaab Love in Tokyo These Successful Movies Released On August 5
'लव इन टोक्यो' - फोटो : सोशल मीडिया

'लव इन टोक्यो' (1966)
रोमांटिक कॉमेडी पर आधारित फिल्म 'लव इन टोक्यो' साल 1966 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन प्रमोद चक्रवर्ती ने किया था। उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस भी किया था। इसमें जॉय मुखर्जी और आशा पारेख मुख्य भूमिकाओं में थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का भी जादू खूब चला। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1966 की यह पांचवी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म थी। इसने बजट से कई गुना अधिक कमाई कर डाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 90 लाख रुपये था।फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और वर्ल्डवाइड कमाई करीब  3.5 करोड़ रुपये रही थी।
Double iSmart Trailer: राम पोथिनेनी से भिड़े संजय दत्त, 'डबल इस्मार्ट' का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी

विज्ञापन
Mughal E Azam to Hum Aapke Hain Koun Betaab Love in Tokyo These Successful Movies Released On August 5
'मुगल-ए-आजम' - फोटो : सोशल मीडिया

'मुगल-ए-आजम' (1960)
पांच अगस्त की ही तारीख को रिलीज हुई थी कालजयी फिल्म 'मुगल-ए-आजम'। इस फिल्म को बड़ी शिद्दत से बनाया गया था। वक्त और पैसा दोनो का ही निवेश हुआ था और जब फिल्म रिलीज हुई तो इसकी सफलता ने के आसिफ के उस लंबे इंतजार की कीमत भी अदा कर दी थी। यह फिल्म बटवारे से पहले बननी शुरू हुई थी। इसे बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया। और जब फिल्म लगी तो लोग इसे देखने उमड़ पड़े। उस दौर में इस फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी और साल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म साबित हुई। दिलीप कुमार, मधुबाला, पृथ्वीराज कपूर अभिनीत यह फिल्म करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी। इसे बनाने में 15 साल से अधिक वक्त लगा था। मधुबाला ने अनारकली की भूमिका निभाई थी। दिलीप कुमार सलीम बने थे।
Sana Makbul: 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी जीत शादी रचाने को तैयार सना मकबूल, प्रेमी श्रीकांत ने की पुष्टि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed