मुकेश छाबड़ा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह एक बेहतरीन कास्टिंग निर्देशक हैं। उन्होंने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल बेचारा' का निर्देशन भी किया है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म के निर्देशन से पहले उन्होंने कई शानदार फिल्मों की कास्टिंग की है। आज के समय में वह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि उनकी सफलता में सुनील शेट्टी का भी एक योगदान रहा है। हाल में ही मशहूर कास्टिंग निर्देशक ने इस पर बात की है।
Mukesh Chhabra: मुकेश छाबड़ा ने सुनील शेट्टी को बताया दरियादिल, कहा- ऑफिस के लिए मुफ्त में दिया था अपना बंगला
मशहूर कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा बॉलीवुड के सबसे प्रभावी नामों में से एक हैं। हाल में ही उन्होंने बताया है कि उन्हें अभिनेता सुनील शेट्टी ने ऑफिस खोलने के लिए अपना बंगला मुफ्त में दे दिया था।
सुनील शेट्टी ने की थी मुकेश छाबड़ा की मदद
हाल में ही मुकेश छाबड़ा एक पॉडकास्ट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने एक अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का जिक्र करते हुए बताया कैसे उन्हें सुनील शेट्टी ने ऑफिस सेट करने में मदद की थी। उन्होंने अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा कि वह आथिया शेट्टी के साथ फिल्म 'हीरो' कर रहे थे, उस दौरान अभिनेता ने उन्हें अपना वर्सोवा स्थित बंगला गिफ्ट कर दिया था।
सुनील अपने अच्छे कामों का प्रचार नहीं करते
मुकेश ने बताया कि उस वक्त वह काफी दबाव में थे, जिसके बाद अभिनेता ने उन्हें आराम नगर वाला बंगला काम करने के लिए उपहार स्वरूप दे दिया था। कास्टिंग निर्देशक ने कहा,"मैं उनकी बेटी अथिया शेट्टी के साथ एक फिल्म हीरो कर रहा था। इस दौरान मैं काफी दबाव में था, तब उन्होंने मुझसे कहा कि तुम इतने छोटे से ऑफिस में क्यों काम कर रहे हो, आराम नगर में मेरा बंगला ले लो। उन्होंने कहा कि तुम किराए की चिंता मत करो, बस अच्छा काम करते रहो।" छाबड़ा ने आगे जोड़ते हुए कहा कि सुनील अपने अच्छे कामों के बारे में किसी को नहीं बताते।
फिल्मों में दृष्टिहीन महिला का किरदार निभा चुकी हैं ये हसीनाएं
आज लंदन में भी है मुकेश छाबड़ा का ऑफिस
छाबड़ा ने आगे कहा कि उन्होंने वहां अपना काम शुरू किया, नया ऑफिस बनाया, नया लोगो बनाया और उद्घाटन किया। इसमें वह अपने करीबी दोस्तों के साथ काम शुरू किया और कंपनी बनाई। धीरे-धीरे वह आज ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं कि उनका अब चंडीगढ़, दिल्ली और लंदन में भी ऑफिस है। बताते चलें कि आथिया ने निखिल आडवाणी निर्देशित साल 2015 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म हीरो से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली भी नजर आए थे।
Ajay Devgn: अजय देवगन का ही अंदाज है यह, 'औरों में कहां दम था'! फिल्म के टाइटल ट्रैक में अभिनेता से सुनिए शायरी
'वेलकम टू जंगल' में आएंगे नजर
बात करें सुनील शेट्टी के वर्क फ्रंट की तो वह अनीस बज्मी के निर्दशन में बनने वाली फिल्म 'वेलकम टू जंगल' में नजर आने वाले हैं। यह वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरी किस्त होने वाली है। फिल्म में उनके साथ कई और कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार,संजय दत्त, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैक्लीन फर्नांडीज आदि कलाकार नजर आने वाले हैं।
साउथ के ये कलाकार जीते हैं लग्जरी लाइफ, रखते हैं खुद का प्राइवेट जेट