फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murari Re-Release: 23 साल बाद फिर से रिलीज हो रही 'मुरारी' ने बनाया रिकॉर्ड, प्री-बुकिंग में कमाए इतने रुपये

Sun, 04 Aug 2024 08:15 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 08:15 AM IST
सार

अभिनेता महेश बाबू का जन्मदिन आने वाला है। महेश आगामी 09 अगस्त को 49 साल के हो जाएंगे और इस खास दिन पर उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'मुरारी' को फिर से रिलीज किया जाएगा। फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है।
 
विज्ञापन
Murari re releasing again after 23 years on mahesh babu birthday has made a record in terms of pre-booking
फिल्म 'मुरारी' - फोटो : एक्स @NizamMBFC

अभिनेता महेश बाबू का जन्मदिन आने वाला है। महेश आगामी 09 अगस्त को 49 साल के हो जाएंगे और इस खास दिन पर उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'मुरारी' को फिर से रिलीज किया जाएगा। फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है।

Murari re releasing again after 23 years on mahesh babu birthday has made a record in terms of pre-booking
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh

'मुरारी' के टिकट की प्री-बुकिंग 03 अगस्त से शुरू हुई थी और लोगों ने इतने धड़ल्ले से टिकट खरीदे कि रिकॉर्ड ही बन गया। 'मुरारी' ने एडवांस बुकिंग से अभी तक 50 लाख रुपये कमा लिए है। ऐसा करने वाली यह पहली ऐसी तेलुगु फिल्म बन गई है, जो फिर से रिलीज हुई और सबसे तेजी से 50 लाख रुपये का कारोबार किया।

Murari re releasing again after 23 years on mahesh babu birthday has made a record in terms of pre-booking
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh

'मुरारी' 17 फरवरी, 2001 को रिलीज हुई थी यानी कि इसे रिलीज हुए 23 साल बीत चुके हैं और इतने लंबे समय के बाद भी दर्शकों के बीच जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। अभी तो रिलीज होने में छह दिन और बाकी है। ऐसे में देखना होगा कि क्या 'मुरारी' कुछ और भी रिकॉर्ड बन सकती है या नहीं। साथ ही इसके कलेक्शन पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murari re releasing again after 23 years on mahesh babu birthday has made a record in terms of pre-booking
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh

इस फिल्म का निर्देशन कृष्णा वामसी ने किया है। फिल्म को 4K और डॉल्बी ऑडियो के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसका संगीत मणि शर्मा ने तैयार किया था। वहीं, फिल्म का निर्माण रामलिंगेश्वर राव, एन देवी प्रसाद और गोपी नंदीगाम द्वारा किया गया था। 

Arbaaz Khan Bday: फिल्म नहीं बल्कि लव लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे हैं अरबाज, तलाक के बाद मिला सच्चा प्यार

विज्ञापन
Murari re releasing again after 23 years on mahesh babu birthday has made a record in terms of pre-booking
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsonalibendre

फिल्म में महेश बाबू और सोनाली बेंद्रे ने मुख्य भूमिका निभाई हैं और इनके अलावा प्रकाश राज, सुकुमारी, शिवाजीराजा, गोल्लापुडी मारुति राव, लक्ष्मी और कैकला सत्यनारायण ने भी अभिनय किया है। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। प्यार में पड़े एक लड़का और लड़की एक-दूसरे से शादी करने का फैसला लेते हैं। लेकिन लड़के को एक श्राप मिला हुआ है, जो उसकी पिछली कई पीढियों से जारी है। श्राप यह है कि उसके परिवार के वारिस का हर 48 साल बाद 30 साल की उम्र में निधन हो जाता है।

Amar ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में आएंगे 'वेदा' स्टार जॉन अब्राहम, सिनेमा के एक्शन की करेंगे बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed