Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Murder Mubarak star Karisma Kapoor reveals how her name were mispronounce for years click here to know details
{"_id":"65ffe8cae4f31ee23a0f80a3","slug":"murder-mubarak-star-karisma-kapoor-reveals-how-her-name-were-mispronounce-for-years-click-here-to-know-details-2024-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करिश्मा कपूर: क्या आप जानते हैं 'मर्डर मुबारक' स्टार करिश्मा कपूर का असली नाम, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
करिश्मा कपूर: क्या आप जानते हैं 'मर्डर मुबारक' स्टार करिश्मा कपूर का असली नाम, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा
करिश्मा कपूर इन दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मर्डर मुबारक' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। दर्शकों को इस फिल्म में उनका किरदार बेहद पसंद आ रहा है। इस फिल्म में वे पहली बार सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी और विजय वर्मा जैसे कलाकारों के साथ काम करती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में 'मर्डर मुबारक' के प्रमोशन के दौरान वे अपने नाम के सही उच्चारण और अपने परिवार से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं के बारे बातें करती नजर आईं।
क्या आप करिश्मा कपूर को 'करिश्मा' कह कर बुलाते हैं, तो आपको बता दें कि आप उन्हें गलत नाम से पुकार रहे हैं। हाल ही में 'मर्डर मुबारक' स्टार अपने नाम के बारे बात करते हुए बोलीं, 'मेरा नाम करिश्मा कपूर नहीं है। लोग इतने सालों से मुझे गलत नाम से बुलाते आए हैं।'
3 of 6
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'राजा हिंदुस्तानी' और 'फिजा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं लोगों को सही नहीं करती हूं। जिसे जैसे बुलाना होता है वे वैसे बुलाते हैं, लेकिन मेरे नाम का सही उच्चारण 'करिज्मा' है न कि 'करिश्मा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर की बातों को सुनकर उनके साथ मौजूद उनके को-स्टार पंकज त्रिपाठी चौंक गए। उन्होंने कहा, 'बताइए आज तक हम आपको गलत नाम से पुकारते आए हैं।' विजय वर्मा ने भी करिश्मा की बातों को सुनकर आश्चर्य जाहिर किया।
विज्ञापन
5 of 6
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर बताती हैं, 'मेरी मां की तरफ की फैमिली ब्रिटिश हैं। मेरी नानी और नाना क्लब जाते थे। मेरे नाम के उच्चारण में उसका असर आपको देखने को मिलेगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।