फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mushtaq Khan: ‘मेरी एक टांग नकली है..’ कहने वाले बल्लू से गुल्लू तक ऐसे किरदार, जिनसे मशहूर हुए मुश्ताक खान

Thu, 12 Dec 2024 11:48 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 12 Dec 2024 11:48 AM IST
सार

Mushtaq Khan: बॉलीवुड अभिनेता मुस्ताक खान ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके कुछ किरदार ऐसे हैं, जो लोगों को आज तक याद हैं। चलिए जानते हैं अभिनेता के यादगार किरदारों के बारे में...

विज्ञापन
Mushtaq Khan famous roles in films welcome gadar stree 2 Aashiqui Hum Hain Rahi Pyar Ke after he Kidnapped
मुश्ताक खान - फोटो : इंस्टाग्राम

'मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत खिलाड़ी था...' अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' का यह डायलॉग तो आपको बखूबी याद होगा। फिल्म में इस डायलॉग को बोलने वाले अभिनेता मुश्ताक खान इन दिनों अपने अपहरण की खबर के बाद से चर्चा में चल रहे हैं। यूं तो अपने करियर में उन्होंने बहुत फिल्में की हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ यादगार फिल्मों में निभाए गए उनके किरदारों से रूबरू करवाते हैं।

Mushtaq Khan famous roles in films welcome gadar stree 2 Aashiqui Hum Hain Rahi Pyar Ke after he Kidnapped
आशिकी - फोटो : इंस्टाग्राम

आशिकी
1990 में आई फिल्म 'आशिकी' में मुश्ताक खान का किरदार एक 'रफ्फू मास्टर' का था। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी दोनों के प्यार पर आधारित थी। रफ्फू मास्टर बने मुश्ताक फिल्म में अनु और राहुल के प्यार के बीच एक अहम कड़ी बने थे, जिन्होंने दोनों की चिट्ठियां एक-दूसरे को दी थीं।

Mushtaq Khan famous roles in films welcome gadar stree 2 Aashiqui Hum Hain Rahi Pyar Ke after he Kidnapped
हम हैं राही प्यार के - फोटो : स्क्रीन ग्रैब (शेमारू कॉमेडी)

हम हैं राही प्यार के
इस लिस्ट में अगली फिल्म है 'हम हैं राही प्यार के'। 1993 में आई इस फिल्म में मुश्ताक खान ने भगवति प्रसाद मिश्रा का किरदार निभाया था, जो आमिर खान की फैक्ट्री में हिसाब-किताब का काम संभालते थे। फिल्म में मुश्ताक के कई कॉमेडी सीन्स हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म में आमिर खान और जूही चावला के प्यार को मंजिल दिलाने में भी मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mushtaq Khan famous roles in films welcome gadar stree 2 Aashiqui Hum Hain Rahi Pyar Ke after he Kidnapped
सनी देओल के साथ मुश्ताक खान - फोटो : इंस्टाग्राम

गदर और गदर 2
साल 2001 में आई 'गदर' और 2023 में आई 'गदर 2' में भी मुश्ताक खान का किरदार काफी यादगार रहा। इस फिल्म में मुश्ताक खान ने 'गुल खान' उर्फ 'गुल्लू' का किरदार निभाया है, जो सनी देओल का सौतेला भाई है। फिल्म में तारा सिंह (सनी देओल) और सकीना (अमीषा पटेल) की प्रेम कहानी दिखाई गई है। जब तारा सिंह अपनी पत्नी सकीना को लेने अपने बेटे और दोस्त के साथ पाकिस्तान जाता है तो वह वहां अपने सौतेले भाई गुल्लू के घर में पनाह लेता है। ऐसे ही 'गदर 2' में भी मुश्ताक खान ने 'गुल्लू' का ही किरदार निभाया, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

विज्ञापन
Mushtaq Khan famous roles in films welcome gadar stree 2 Aashiqui Hum Hain Rahi Pyar Ke after he Kidnapped
वेलकम - फोटो : इंस्टाग्राम

वेलकम
2007 में रिलीज हुई 'वेलकम' मुश्ताक खान के करियर की सबसे मशहूर फिल्म रही, जिसके डायलॉग ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। फिल्म में उन्होंने नाना पाटेकर के गैंग में एक गुंडे 'बल्लू' का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्हें एक ही डायलॉग मिला था, लेकिन यह डायलॉग ही उनके लिए मील का पत्थर बन गया, जिस पर आज भी मीम्स बनते हैं। वह डायलॉग था, 'मेरी एक टांग नकली है। मैं हॉकी का बहुत बड़ा प्लेयर था। एक दिन उदय भाई को मेरी किसी बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने मेरे ही हॉकी से मेरी टांग के दो टुकड़े कर दिए, लेकिन दिल के बहुत अच्छे हैं। फौरन मुझे हॉस्पिटल ले गए और मेरी नकली टांग लगवाई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed