फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surbhi Chandna: 13 साल की डेटिंग के बाद प्यार को शादी का नाम देना चाहती हैं सुरभि, बॉयफ्रेंड के साथ की घोषणा

Mon, 15 Jan 2024 05:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Jan 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Naagin 5 actress Surbhi Chandna Announces Wedding With Boyfriend Karan Sharma After 13 Years Of Dating
सुरभि चंदना और करण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा सुरभि चंदना अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने अभिनय के अनोखे अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली सुरभि लाखों दिलों की धड़कन हैं, लेकिन एक्ट्रेस का दिल किसी और के लिए धड़कता है। 13 साल की डेटिंग के बाद अब सुरभि ने बॉयफ्रेंड अपनी शादी की घोषणा कर दी है और अपने फैंस को खास तोहफा भी दिया है।

Naagin 5 actress Surbhi Chandna Announces Wedding With Boyfriend Karan Sharma After 13 Years Of Dating
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया

'नागिन 5' अभिनेत्री सुरभि चंदना के फैंस के लिए यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनसमैन करण आर शर्मा से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसकी घोषणा कपल ने 15 जनवरी, 2024 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की है।

View this post on Instagram

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

Naagin 5 actress Surbhi Chandna Announces Wedding With Boyfriend Karan Sharma After 13 Years Of Dating
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर करण के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कपल एक दूसरे की बांहों में खोया नजर आ रहा है। तस्वीरों में सुरभि ऑफ शोल्डर ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड करण व्हाइट कैजुअल ड्रेस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीरों में सुरभि के पेट डॉग को भी देखा जा सकता है। इसके अलावा एक बोर्ड भी नजर आ रहा है, जिसमें शादी की घोषणा की गई है।

Ranvir Shorey: 10 घंटे फ्लाइट लेट होने पर एयरलाइंस पर भड़के रणवीर शौरी, बोले- कंपनी पर दर्ज कराऊंगा शिकायत


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Naagin 5 actress Surbhi Chandna Announces Wedding With Boyfriend Karan Sharma After 13 Years Of Dating
सुरभि चंदना और करण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि की इस पोस्ट को फैंस का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'वाह! कब से इस खबर को सुनना चाह रहे थे। सुरभि जल्द दुल्हन बनेंगी।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सुरभि और करण को ढेर सारी बधाईयां।' एक और यूजर ने लिखा, 'शादी की डेट भी अनाउंस करनी चाहिए थी।'

OTT This Week: इस हफ्ते रिलीज होंगी एक्शन से भरपूर कई फिल्में और वेब सीरीज, सिद्धार्थ-शिल्पा भी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
Naagin 5 actress Surbhi Chandna Announces Wedding With Boyfriend Karan Sharma After 13 Years Of Dating
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले शनिवार, 13 जनवरी को अभिनेत्री सुरभि ने विस्तारा एयरलाइंस द्वारा अपना उच्च प्राथमिकता वाला सामान खो जाने के बाद पोस्ट साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सबसे खराब एयरलाइंस का पुरस्कार एयरलाइंस विस्तारा को जाता है। प्राथमिकता वाले बैग को कुछ कारणों से उतार दिया गया था। उन्होंने पूरा दिन बर्बाद कर दिया है और मुझे अभी भी आश्वस्त नहीं किया गया है कि बैग मुंबई एयरपोर्ट तक पहुंच गया है या नहीं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed