फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga-Sobhita Wedding: तेलुगु परंपरा से हुआ नागा चैतन्य और शोभिता का विवाह, मंदिर के थीम पर बना शादी का सेटअप

Thu, 05 Dec 2024 01:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 05 Dec 2024 01:32 AM IST
सार

Naga-Sobhita Wedding: बुधवार को नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने तेलुगु परंपरा से शादी की। यह शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में मंदिर के थीम वाले सेटअप में संपन्न हुई। 
 

विज्ञापन
Naga chaitanya sobhita dhulipala wedding according Telugu tradition with temple themed setup
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna
बुधवार को नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में तेलुगु परंपरा से शादी की। शादी का सेटअप मंदिर के थीम पर था।  8 बजकर 13 मिनट के शुभ मुहूर्त में दोनों सितारों ने एक-दूजे के हो जाने का वचन लिया। यह विवाह अभिनेता-निर्माता अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) गारू की प्रतिमा के अनावरण के बाद पहला बड़ा उत्सव था, जो इसे अक्किनेनी परिवार के लिए और भी खास बना देता है। शोभिता और नागा की शादी तेलुगु परंपराओं का एक सुंदर प्रतिबिंब था, जिसमें बड़ों के मार्गदर्शन में अनुष्ठान किए गए। 


 
Naga chaitanya sobhita dhulipala wedding according Telugu tradition with temple themed setup
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna
मशहूर हस्तियों ने की शिरकत
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुआ। नवविवाहित जोड़े को परिवार और दोस्तों ने दिल से आशीर्वाद दिया। दोस्त और रिश्तेदारों के अलावा, कई मशहूर हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
De De Pyaar De 2: अजय देवगन की 'रेड 2' ही बनी 'दे दे प्यार दे 2' में देरी की वजह, आगे खिसकी फिल्म की रिलीज डेट

 
Naga chaitanya sobhita dhulipala wedding according Telugu tradition with temple themed setup
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna
नागार्जुन ने लिखा भावुक नोट
अपनी खुशी और भावनाओं को जाहिर करते हुए अभिनेता नागार्जुन ने कहा, "यह शादी हमारे परिवार के लिए एक बहुत ही सार्थक पल है। चैतन्य और शोभिता ने अन्नपूर्णा स्टूडियो में अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए अपने सफर की शुरुआत की, जिससे मेरा दिल बहुत गर्व और आभार से भर गया है। यह प्यार, परंपरा और एकजुटता का उत्सव है जो मेरे पिता के मूल्यों को दर्शाता है - परिवार, सम्मान और एकता। उन्हें इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना हम सभी के लिए बहुत खुशी का पल है और हम इसे देखने के लिए वास्तव में धन्य महसूस करते हैं।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Naga chaitanya sobhita dhulipala wedding according Telugu tradition with temple themed setup
नागार्जुन के साथ नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स: @NagarjunaAkkineni
नागार्जुन ने साझा की शादी की पहली तस्वीरें
नागार्जुन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “शोभिता और चैतन्य के लिए एक खूबसूरत शुरुआत, यह भावनात्मक पल रहा, मेरे प्यारे चैतन्य को बधाई और परिवार में प्यारी शोभिता का स्वागत है। प्रिय शोभिता-आप पहले ही हमारे जीवन में बहुत खुशियां ला चुकी हैं।”

 
विज्ञापन
Naga chaitanya sobhita dhulipala wedding according Telugu tradition with temple themed setup
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स
पारंपरिक वेशभूषा में दिखे दुल्हा-दुल्हन
शादी के इस शुभ अवसर पर दुल्हन ने लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की पारंपरिक रेशमी साड़ी पहनी थी, जबकि दूल्हे ने क्लासिक ‘पट्टू पंचा’ पहना था। दोनों ही पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएं। दूल्हा और दुल्हन खुशी से चमक रहे थे। इस शादी की रस्म से लेकर ड्रेस तक सब कुछ पारंपरिक था। 
Shaktimaan: रणवीर की जगह लेंगे रणबीर या होगी बजट में कटौती? सोनी पिक्चर्स के सामने 'शक्तिमान' को लेकर दुविधा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed