फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nagarjun: परिवार के साथ पीएम मोदी से मिले अभिनेता नागार्जुन, अक्किनेनी नागेश्वर राव पर लिखी पुस्तक की भेंट

Sat, 08 Feb 2025 12:55 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 08 Feb 2025 12:55 AM IST
सार

Nagarjun: दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. यार्लागड्डा लक्ष्मी प्रसाद की पुस्तक 'अक्कीनेनी का विराट व्यक्तित्व' भेंट की। 

विज्ञापन
Nagarjun meet pm modi with family present him book legend akkineni nageshwar rao
नागार्जुन ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : एक्स@iamnagarjuna

दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. यार्लागड्डा लक्ष्मी प्रसाद की पुस्तक 'अक्कीनेनी का विराट व्यक्तित्व' भेंट की। यह पुस्तक उनके पिता अक्किनेनी नागेश्वर राव को श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री से भेंट के दौरान अभिनेता के साथ उनकी पत्नी अमला अक्किनेनी, बेटे नागा चैतन्य और बहू शोभिता धूलिपाला भी मौजूद थीं।


नागार्जुन ने जताया पीएम मोदी का आभार
मुलाकात के बाद नागार्जुन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए पीएम मोदी का आभार जताया। अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आज संसद भवन में हुई बैठक के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बहुत-बहुत आभार। पद्म भूषण पुरस्कार विजेता डॉ. यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद द्वारा लिखी गई पुस्तक 'अक्किनेनी का विराट व्यक्तित्व' को प्रस्तुत करना सम्मान की बात थी, जो मेरे पिता एएनआर गारू की सिनेमाई विरासत को श्रद्धांजलि है। उनके जीवन के काम को आपकी मान्यता हमारे परिवार, प्रशंसकों और भारतीय फिल्म प्रेमियों के लिए बहुमूल्य है। हम इस अवसर के लिए बेहद आभारी हैं।”


 

यह खबर भी पढ़ें: Loveyapa Box Office Day 1: पहले दिन ही ‘लवयापा’ ने किया निराश, बनी अद्वैत चंदन की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म


शोभिता धुलिपाला ने भी पीएम के साथ साझा की तस्वीरें
नागार्जुन की बहु और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी, शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य नजर आ रहे हैं और पीएम को उपहार भेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में पीएम का धन्यवाद करते हुए लिखा,  “संसद भवन में आज की बैठक के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार। पद्म भूषण पुरस्कार विजेता डॉ. यारलागड्डा लक्ष्मी प्रसाद द्वारा लिखित ‘अक्किनेनी का विराट व्यक्तित्व’ को प्रस्तुत करना सम्मान की बात थी, जो एएनआर गारू की सिनेमाई विरासत को समर्पित है।”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)




यह खबर भी पढ़ें: Siddharth-Neelam Wedding: सिद्धार्थ चोपड़ा ने वरमाला के बाद नीलम उपाध्याय को किया किस, वीडियो आया सामने


मन की बात में किया था अक्किनेनी नागेश्वर राव का जिक्र
साल 2024 के अपने आखिरी मन की बात संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सिनेमा के चार महान कलाकारों राज कपूर, मोहम्मद रफी, अक्किनेनी नागेश्वर राव और तपन सिन्हा को श्रद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अक्किनेनी नागेश्वर राव की तारीफ भी की थी। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा था, "अक्किनेनी नागेश्वर राव गारू ने तेलुगु सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी फिल्मों ने भारतीय परंपराओं और मूल्यों को बहुत अच्छे से पेश किया।" पीएम के इस संबोधन के बाद नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनका आभार जताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed