सब्सक्राइब करें

Nagma: बार-बार शादीशुदा लोगों पर दिल हार बैठीं नगमा, फिल्मी दुनिया की रहीं टॉपर, जानें 7 अनसुने किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 25 Dec 2024 11:44 AM IST
सार

Nagama Birthday Special: नब्बे के दशक की अभिनेत्री नगमा का आज 50वां जन्मदिन है। अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में अपना सितार बुलंद किया, लेकिन प्यार के मामले में वह बदकिस्मत ही रह गईं। अभिनेत्री का दिल हमेशा शादीशुदा लोगों पर ही आया। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

विज्ञापन
Nagma aka Nandita Arvind Morarji 7 unknown life interesting facts movie love life political career
नगमा - फोटो : अमर उजाला
नब्बे के दशक की अभिनेत्री नगमा की खूबसूरती और अभिनय के लाखों दीवाने थे और आज भी हैं। अभिनेत्री भले ही रुपहले पर्दे से दूर हैं, पर अपने काम से उन्होंने मनोरंजन जगत में अपना लोहा मनवाया, जिसके लिए आज भी उन्हें सराहना मिलती है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, पंजाबी से लेकर भोजपुरी भाषाओं की फिल्मों में नगमा ने काम किया। वह देश के बड़े-बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। हालांकि, ये अदाकारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। सबसे ज्यादा अभिनेत्री की लव लाइफ सुर्खियों में रही, उन्हें कई बार इश्क हुआ, लेकिन वह आज भी तन्हा हैं। आइए आज नगमा के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं…


 
Trending Videos
Nagma aka Nandita Arvind Morarji 7 unknown life interesting facts movie love life political career
नगमा - फोटो : इंस्टाग्राम @nagma_actress
नगमा का असली नाम
अभिनेत्री नगमा को हम सभी उनके इसी नाम से जानते हैं, लेकिन उनका असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है। नंदिता अरविंद मोरारजी उर्फ नगमा का जन्म 25 दिसम्बर 1974 को मुंबई में हुआ। नगमा की मां एक मुस्लिम थी और उनके पिता हिंदू। अभिनेत्री की मां शमा काजी ने अरविंद प्रताप सिंह मोरारजी से शादी की। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nagma aka Nandita Arvind Morarji 7 unknown life interesting facts movie love life political career
नगमा - फोटो : इंस्टाग्राम @nagma_actress
फिल्मी करियर
नगमा ने बॉलीवुड में साल 1990 में सलमान खान की फिल्म 'बागी: अ रिबेल लव स्टोरी' से डेब्यू किया। यह फिल्म 1990 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके बाद वह 'बेवफा से वफा', 'दिलवाले कभी ना हारे', 'हस्ती', 'धरतीपुत्र', 'सुहाग', 'लाल बादशाह', 'कुंवारा' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अभिनेत्री ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्म ‘गंगा’ और ‘दुल्हा मिलल दिलदार’ के लिए भोजपुरी की बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी जीत चुकी हैं। नगमा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में खूब नाम और शोहरत कमाई। यहां तक की उनके फैंस ने उनके नाम पर एक मंदिर भी समर्पित कर दिया। 

 
Nagma aka Nandita Arvind Morarji 7 unknown life interesting facts movie love life political career
नगमा - फोटो : इंस्टाग्राम @nagma_actress
9 भाषाओं का है ज्ञान
एक साक्षात्कार में नगमा ने बताया था कि उन्होंने 9 भाषाएं सीखी है, ताकि वह हर भाषा की फिल्मों में काम कर सके। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वह 10 भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

 
विज्ञापन
Nagma aka Nandita Arvind Morarji 7 unknown life interesting facts movie love life political career
नगमा - फोटो : इंस्टाग्राम @nagma_actress
सौरव गांगुली से रिलेशनशिप
भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ नगमा का नाम काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा। दोनों एक साथ काफी समय बिताते थे। कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते की भनक सौरव गांगुली की पत्नी को लग गई थी, जिसकी वजह से मुश्किलें खड़ी होने लगीं। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed