फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nalini Jaywant: 50-60 के दशक की इस अदाकारा की बोल्डनेस का दीवाना था जमाना, शुरू किया था स्विमसूट का चलन

Fri, 20 Dec 2024 09:15 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 20 Dec 2024 09:15 AM IST
सार

नलिनी जयवंत ने 50 और 60 के दशक में हर दिल को अपना दीवाना बनाया था। उस समय उन्हें इंडस्ट्री की टॉप और डिमांडिंग अभिनेत्रियों का टैग मिला हुआ था। अभिनेत्री काजोल से भी नलिनी का बहुत ही गहरा रिश्ता है।

विज्ञापन
Nalini Jaywant Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and Career Details Inside
नलिनी जयवंत - फोटो : अमर उजाला

फिल्मों में आना हर कला प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। अपने इस सपने के साकार करने के लिए कलाकार जी-तोड़ मेहनत भी करता है। हालांकि, इस समय मेहनत के बाद एक नाम लोगों के सिर पर ऐसा छा जाता है कि पूरे मनोरंजन जगत में बस उसी के नाम के चर्चे होते हैं। आज हम आपको इस शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जो न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि अपने अभिनय के दम पर हर किसी के दिल पर राज करती हैं। शोहरत में भरी जिंदगी में उन्होंने अभिनेता दिलीप कुमार तक को अपना फैन बना दिया था। हम बात कर रहे हैं नलिनी जयवंत की। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी पर जानते हैं, अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में।

Nalini Jaywant Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and Career Details Inside
नलिनी जयवंत - फोटो : एक्स

काजोल से था यह रिश्ता
नलिनी जयवंत ने 50 और 60 के दशक में हर दिल को अपना दीवाना बनाया था। उस समय उन्हें इंडस्ट्री की टॉप और डिमांडिंग अभिनेत्रियों का टैग मिला हुआ था। अभिनेत्री काजोल से भी नलिनी का बहुत ही गहरा रिश्ता है। नलिनी रिश्ते में अभिनेत्री काजोल की नानी लगती थीं। नलिनी के साथ उस समय इंडस्ट्री में हर कोई काम करने के सपने देखता था।

Nalini Jaywant Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and Career Details Inside
नलिनी जयवंत - फोटो : एक्स
शुरू किया था स्विमसूट का चलन
नलिनी जयवंत के लिए फिल्मों में आने का सफर काफी कठिन था। अभिनेत्री के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह अभिनय के क्षेत्र में आए। कहा जाता है कि इंडस्ट्री में शर्मिला टैगोर वह पहली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने स्विमसूट पहनकर फोटोशूट कराया था, लेकिन आपको बता दें कि नलिनी ने उनसे पहले यह काम कर दिया था। साल 1950 में निर्देशक ज्ञान मुखर्जी की फिल्म 'संग्राम' में उस दौर में खूब सनसनी मचाई थी। उनकी बोल्डनेस के हर कोई कायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nalini Jaywant Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and Career Details Inside
नलिनी जयवंत - फोटो : एक्स

निजी जिंदगी रही कुछ ऐसी
निजी जिंदगी की बात करें तो नलिनी जयवंत की दो शादियां हुई थीं। इसके बाद भी अभिनेत्री को औलाद का सुख नहीं मिला। अभिनेत्री की पहली शादी साल 1945 में निर्देशक वीरेंद्र देसाई से हुआ थी, लेकिन कुछ साल के बाद ही दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद दूसरी बार साल 1960 में नलिनी ने अभिनेता प्रभु दयाल से शादी की थी। अपने 42 साल के करियर में उन्होंने लगभग 58 से 60 फिल्में की थीं, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थीं।

विज्ञापन
Nalini Jaywant Death Anniversary Know Unknown Facts about Actress love life and Career Details Inside
नलिनी जयवंत - फोटो : एक्स
दर्दनाक अंत
साल 1950 से 1960 का ऐसा समय आया कि नलिनी को फिल्मों के ऑफर आना कम हो गए थे। इस बात से परेशान होकर उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया था। रिश्तेदारों ने भी अभिनेत्री की खोज-खबर लेना बंद कर दिया था। 84 साल की उम्र में नलिनी का निधन हो गया। तीन दिन तक उनकी लाश उनके बंगले में सड़ती रही। हालांकि, यह बात आज तक एक रहस्य है कि नलिनी का अंतिम संस्कार किसने किया और उनकी मौत कैसे हुई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed