{"_id":"66c767175f94a39915091abe","slug":"national-award-winner-kantara-actor-director-rishab-shetty-said-awards-bring-more-responsibility-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishab Shetty: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर ऋषभ शेट्टी की प्रतिक्रिया, कहा- सम्मान जिम्मेदारी लेकर आते हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rishab Shetty: राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर ऋषभ शेट्टी की प्रतिक्रिया, कहा- सम्मान जिम्मेदारी लेकर आते हैं
Thu, 22 Aug 2024 09:58 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीय फिल्म ‘कंतारा ने ना सिर्फ साउथ बल्कि विश्व भर में अपने कंटेंट और अभिनय के लिए सराहना बटोरीं। फिल्म को हिंदी पट्टी में भी हाथों हाथ लिया गया। अपने शानदार काम के चलते इसने राष्ट्रीय पुरस्कार पर भी कब्जा जमा लिया। अब ‘कंतारा’ के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अभिनेता और फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी ने पीटीआई से बातचीत में अपने अनुभवों को साझा किया। बता दें कि शेट्टी इन दिनों कंतारा के प्रीक्वल पर काम कर रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म को मिले पुरस्कार को लोगों के द्वारा मिले आशीर्वाद का परिणाम बताया।
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
अभिनेता ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘ऐसी बहुत सी कहानियां हैं जो मैं समाज में जो कुछ भी देखा है, उसके बारे में बताना चाहता हूं। यह वे लोग हैं जिन्होंने पहली फिल्म को इतनी बड़ी हिट बनाया। हमें बेहतर कंटेंट देना होगा। अधिक मनोरंजन करना होगा और अधिक मेहनत करनी होगी।
नहीं चल पाया 'डबल इस्मार्ट' का जादू, आठ दिन में ही टेके घुटने
नहीं चल पाया 'डबल इस्मार्ट' का जादू, आठ दिन में ही टेके घुटने
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम: @rishabshettyofficial
अभिनेता और निर्माता ऋषभ शेट्टी के मुताबिक पुरस्कार और अधिक जिम्मेदारी लेकर आता है। उन्होंने कहा, अब यह हम पर अधिक जिम्मेदारी की तरह है। इस तरह के पुरस्कार आपको और अधिक अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। हम पूरे दिल से फिल्म बनाते हैं। लोगों को यह पसंद आनी चाहिए, यही मुख्य विचार है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
होम्बले फिल्म्स द्वारा कथित तौर पर 16 करोड़ रुपये के बजट पर बनी ‘कंतारा’ ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। सभी का मनोरंजन करने वाली इस फिल्म ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और शेट्टी को अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया। जब शेट्टी से पूछा गया कि क्या पुरस्कारों के बीच वह इसके प्रीक्वल को लेकर नर्वस हैं, तो उन्होंने कहा कि ह इसके बारे में चिंतित नहीं हैं। हालांकि, शेट्टी किसी फिल्म की रिलीज के समय थोड़ा तनाव में आ जाते हैं। बातचीत के दौरान शेट्टी ने अपने करियर के अनुभवों को भी साझा किया।
विज्ञापन
चियान विक्रम-ऋषभ शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम @rishabshettyofficial
ऋषभ ने बताया कि उत्तर भारत में भी ‘कंतारा’ के बहुत प्रशंसक हैं। अभिनेता-फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने फिल्म रिलीज होने पर इसकी खूब प्रशंसा की थी। शेट्टी ने आगे कहा कि वह कश्यप के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। अभिनेता ने कहा, ‘मैं उनके लेखन और फिल्म निर्माण से प्रेरित हूं।’ उन्होंने यह भी साझा किया कि भविष्य में वह अमिताभ बच्चन, संजय लीला भंसाली, मणिरत्नम, कमल हासन और रजनीकांत जैसे कलाकारों के साथ काम करना पसंद करेंगे।
Films sequel: इन फिल्म के हिट होते ही मिला दर्शकों को बड़ा तोहफा, निर्माताओं ने किया सीक्वल का एलान
Films sequel: इन फिल्म के हिट होते ही मिला दर्शकों को बड़ा तोहफा, निर्माताओं ने किया सीक्वल का एलान